Realme 15 5G में होगा MediaTek Dimensity 7300+ चिपसेट, 6.8 इंच डिस्प्ले

इन दोनों स्मार्टफोन्स में 4D curve+ 'हायपरग्लो' डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट, 2,500 Hz के टैच सैंपलिंग रेट और 6,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा

Realme 15 5G में होगा MediaTek Dimensity 7300+ चिपसेट, 6.8 इंच डिस्प्ले

इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल की डुअल रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन सीरीज में Realme 15 5G और Realme 15 Pro 5G शामिल होंगे
  • Realme 15 Pro 5G में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट होगा
  • इस स्मार्टफोन की थिकनेस 7.69 mm की होगी
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme की नई स्मार्टफोन सीरीज जल्द भारत में लॉन्च की जाएगी। इसमें Realme 15 5G और Realme 15 Pro 5G शामिल होंगे। कंपनी ने इन स्मार्टफोन्स के डिजाइन और प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी दी है। इस सीरीज के बेस वेरिएंट में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7300+ दिया जाएगा। 

देश में Realme की वेबसाइट पर इस स्मार्टफोन सीरीज की लिस्टिंग हुई है। इस सीरीज के Realme 15 Pro 5G में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट होगा। इस स्मार्टफोन की थिकनेस 7.69 mm की होगी। इस सीरीज के बेस मॉडल में 50 मेगापिक्सल की डुअल रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी। इसमें RAM और स्टोरेज के चार वेरिएंट्स - 8 GB + 128 GB, 8 GB + 256 GB, 12 GB + 256 GB और 12 GB + 512 GB मिल सकते हैं। Realme 15 Pro 5G की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony प्राइमरी कैमरा होगा। यह 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को फ्रंट और रियर कैमरों के लिए 60 fps पर सपोर्ट करेगा। 

इन दोनों स्मार्टफोन्स में 4D curve+ 'हायपरग्लो' डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट, 2,500 Hz के टैच सैंपलिंग रेट और 6,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। Realme 15 5G और Realme 15 Pro 5G की स्क्रीन के लिए Corning Gorilla Glass प्रोटेक्शन मिलेगा। इन दोनों स्मार्टफोन्स में 7,000 mAh की बैटरी 80 W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी। इनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े Edit Genie, AI Party Mode और AI MagicGlow जैसे फीचर्स होंगे। 

Realme ने 15 Pro 5G को कंपनी का सबसे एडवांस्ड 'AI पार्टी फोन' बताया है। इसे 11 लाख से अधिक का AnTuTu स्कोर मिलने का दावा किया गया है। इस सीरीज के स्मार्टफोन्स में 'पार्टी-इंस्पायर्ड कैमरा फीचर्स' मिलेंगे। इनमें AI सपोर्ट वाली इमेजिंग शामिल होगी, जिसमें कॉन्सर्ट और डांस फ्लोर जैसी डायनैमिक लाइटिंग की स्थितियों के अनुसार शटर स्पीड, कॉन्ट्रास्ट को रियल टाइम में एडजस्ट किया जा सकेगा। इस स्मार्टफोन सीरीज के Pro वेरिएंट में कंपनी की GT Boost 3.0 टेक्नोलॉजी दी गई है, जो फ्रेम-बाय-फ्रेम परफॉर्मेंस को दिखाती है। कंपनी ने बताया है कि यह Free Fire जैसी गेम्स में स्थिर 120 fps को उपलब्ध करा सकता है। इस स्मार्टफोन से Gaming Coach 2.0 की भी शुरुआत होगी, जो रियल-टाइम में गेमिंग के लिए गाइडेंस उपलब्ध कराता है। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  3. SBI डाटा लीक, क्या हुआ और कैसा डाटा था, अकाउंट है तो क्या करना चाहिए?
  4. Honor WIN 2 हुआ लॉन्च, 10100mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  6. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
  8. भारत में गिरी स्मार्टफोन की बिक्री, फोन महंगे होने से 26% हुई कम शिपमेंट, जानें टॉप 5 में कौन रहा आगे
  9. ₹15000 में खरीदना है नया 5G फोन: Mivi One 5G vs HMD Vibe 2 5G vs Samsung Galaxy F16 5G में कौन सा रहेगा बेस्ट
  10. Honor Win 2 सीरीज का लॉन्च आज, 12070mAh बैटरी, 200MP कैमरा जैसे धांसू फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »