Realme की Note 70T के लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा

कंपनी के Note 70T में डुअल-सिम (नैनो) हो सकता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth, Wi-Fi, 3.5 mm हेडफोन जैक और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हो सकते हैं

Realme की Note 70T के लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा

इसमें 6.74 इंच AMOLED डिस्प्ले 2,400 x 1,080 पिक्सल्स के रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Unisoc T7250 मिल सकता है
  • इसकी डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 MP का प्राइमरी कैमरा हो सकता है
  • हाल ही में कंपनी ने भारत में GT 7 Dream Edition को लॉन्च किया था
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme का  Note 70T जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Unisoc T7250 मिल सकता है। पिछले वर्ष दिसंबर में Realme ने Note 60X को पेश किया था। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Unisoc T612 दिया गया है। 

Realme Note 70T की लिथुआनिया में एक रिटेलर की वेबसाइट पर लिस्टिंग हुई है। इस लिस्टिंग से Note 70T में 4 GB का RAM और 128 GB की स्टोरेज होने का संकेत मिला है। इस स्मार्टफोन में 6.74 इंच AMOLED डिस्प्ले 2,400 x 1,080 पिक्सल्स के रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है। इसमें 6,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसकी डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। इसमें रियर पर रिंग लाइट स्टाइल वाली फ्लैशलाइट भी दी जा सकती है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। इस स्मार्टफोन का डिजाइन Note 60X के समान दिख रहा है। 

Note 70T में डुअल-सिम (नैनो) हो सकता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth, Wi-Fi, 3.5 mm हेडफोन जैक और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हो सकते हैं। इस स्मार्टफोन का साइज 161.7 mm x 74.7 mm x 7.6 mm और भार लगभग 185 ग्राम का हो सकता है। 

हाल ही में कंपनी ने भारत में GT 7 Dream Edition को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन को Aston Martin Formula One Team के साथ मिलकर बनाया गया है। इसे एक अलग Aston Martin Racing Green कलर में उपलब्ध कराया गया है। कंपनी ने इसके साथ Realme GT 7 और Realme GT 7T को भी पेश किया था। GT 7 Dream Edition में बैक पर सिल्वर विंग लोगो दिया गया है और साथ में 'Formula One Team' सिल्वर कलर में लिखा हुआ है। इसमें कस्टम वॉलपेपर्स, आइकन और थीम हैं, जो इसे स्टैंडर्ड वेरिएंट से अलग करते हैं। यह स्मार्टफोन एक स्पेशल बॉक्स के साथ है जिसमें F1 रेसकार SIM कार्ड पिन और Aston Martin F1 रेसिंग कार्स के जैसा दिखने वाला एक सिल्वर विंग फोन केस है।  GT 7 Dream Edition में डुअल-सिम (नैनो) दिया गया है। यह Android 15 पर बेस्ड Realme UI 6.0 पर चलता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »