1 मिनट में इस स्मार्टफोन की बिकीं 300 यूनिट्स, जानें फोन का नाम!

Realme 12X 5G में 6.72 इंच की फुल HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2,400 x 1,080 पिक्सल है।

1 मिनट में इस स्मार्टफोन की बिकीं 300 यूनिट्स, जानें फोन का नाम!

Photo Credit: Realme

Realme 12X 5G में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Realme 12x 5G के 4GB RAM/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है।
  • Realme 12X 5G में 6.72 इंच की फुल HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Realme 12X 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
विज्ञापन
Realme ने कुछ दिन पहले भारतीय बाजार में अपना नया बजट-रेंज 5G स्मार्टफोन Realme 12x 5G लॉन्च किया। फोन ने अपनी रिलीज के बाद से काफी लोकप्रियता हासिल की है। हाल ही में Realme ने घोषणा की है कि Realme 12x 5G की 300 से ज्यादा यूनिट्स हर मिनट बिक रही हैं। वेल्यू फॉर मनी होने के चलते इसकी ज्यादा डिमांड है और लोकप्रियता बढ़ रही है।


Realme 12x 5G की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Realme 12x 5G के 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है। 


Realme 12X 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Realme 12X 5G में 6.72 इंच की फुल HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2,400 x 1,080 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और 950 nits पीक ब्राइटनेस लेवल है। इस फोन में 6nm MediaTek Dimensity 6100+ SoC प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 8GB तक LPDDR4x रैम और 128GB UFS 2.2 ऑनबोर्ड स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Realme UI 5.0 पर काम करता है। फोन धूल और पानी के छींटों से बचाव के लिए IP54 रेटिंग के साथ आता है।

कैमरा सिस्टम के मामले में इस फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह फोन हाई रेज ऑडियो ट्यूनिंग के साथ ड्यूल स्टीरियो स्पीकर से लैस है। Realme 12X 5G में 5,000mAh की बैटरी मिलती है जो कि 45W वायर्ड SuperVOOC चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल स्टीरियो स्पीकर, 3.5mm ऑडियो जैक, ड्यूल 5G, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ 5.3 और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  4. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  5. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  6. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  7. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  8. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  9. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  10. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »