Poco X8 Pro सीरीज की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स

इस सीरीज के दोनों स्मार्टफोन्स की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है

Poco X8 Pro सीरीज की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स

इन स्मार्टफोन्स के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 20 मेगापिक्सल का कैमरा है

ख़ास बातें
  • इन स्मार्टफोन्स में डुअल रियर कैमरा यूनिट दी गई है
  • Poco X8 Pro में MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट है
  • ये स्मार्टफोन्स Xiaomi के Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर चलते हैं
विज्ञापन

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Poco की Poco X8 Pro सीरीज की भारत में बिक्री शुरू हो गई है। पिछले सप्ताह इस सीरीज को लॉन्च किया गया था। इसमें Poco X8 Pro Max 5G और Poco X8 Pro 5G शामिल हैं। इन स्मार्टफोन्स में डुअल रियर कैमरा यूनिट दी गई है। 

Poco X8 Pro सीरीज के प्राइस, ऑफर्स 

इस सीरीज के बेस मॉडल के 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 32,999 रुपये और 12 GB + 256 GB का 35,999 रुपये का है। Poco X8 Pro Max 5G के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 42,999 रुपये और 12 GB + 512 GB का 46,999 रुपये का है। इस सीरीज में Poco X8 Pro 5G Iron Man Edition भी शामिल है। इस स्मार्टफोन के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट का प्राइस 37,999 रुपये का है। इन स्मार्टफोन्स पर Xiaomi के इस सब-ब्रांड की ओर से HDFC Bank, ICICI Bank और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के कार्ड्स पर 3,000 रुपये के डिस्काउंट की पेशकश की जा रही है। Poco X8 Pro को व्हाइट, ग्रीन और ब्लैक कलर्स और Poco X8 Pro Max को व्हाइट, ग्रीन और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इन स्मार्टफोन्स की बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart के जरिए की जा रही है। 

Poco X8 Pro सीरीज के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

डुअल SIM वाले ये स्मार्टफोन्स Xiaomi के Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर चलते हैं। Poco X8 Pro में  6.59 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। Poco X8 Pro Max में 6.83 इंच AMOLED टचस्क्रीन समान फीचर्स के साथ दी गई है। Poco X8 Pro में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8500 Ultra और Poco X8 Pro Max में MediaTek Dimensity 9500s दिया गया है। इन स्मार्टफोन्स में थर्मल मैनेजमेंट के लिए Poco का 3D Ice Loop कूलिंग सिस्टम है। 

इस सीरीज के दोनों स्मार्टफोन्स की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इन स्मार्टफोन्स के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 20 मेगापिक्सल का कैमरा है। Poco X8 Pro में 6.500 mAh और Poco X8 Pro Max में 9,000 mAh की बैटरी दी गई है। 

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Polished and premium IP69K-rated design
  • Dolby Vision, HDR10+ certified display
  • Software feels fluid and smooth
  • Gaming-grade performance
  • कमियां
  • Loaded with preinstalled third-party apps
  • Spammy notifications and ads
  • Average selfie and ultrawide cameras
  • Gets hot when using the camera app
डिस्प्ले6.59 इंच
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता6500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 16
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium design
  • Bright AMOLED display
  • Great Battery Life
  • Top-notch performance
  • कमियां
  • Cameras could be better
  • Bloatware heavy
डिस्प्ले6.83 इंच
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता9000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 16
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  2. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  3. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  4. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  5. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  6. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  8. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  9. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  10. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »