Poco ने भारत में लॉन्च किया X5 5G, बिक्री के पहले दिन कम प्राइस पर खरीदने का मौका

यह स्मार्टफोन दो वेरिएंट्स - 6 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज और 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज में उपलब्ध होगा

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 14 मार्च 2023 14:25 IST
ख़ास बातें
  • इसके लोअर वेरिएंट का प्राइस 19,999 रुपये है
  • यह बिक्री के पहले दिन बैंक ऑफर्स के साथ 16,999 रुपये में मिल सकता है
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm Snapdragon 695 है

इसे केवल Flipkart के जरिए खरीदा जा सकता है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Poco ने इस वर्ष की शुरुआत में अपनी X5 सीरीज को बेस और प्रो वेरिएंट के साथ इंटरनेशल मार्केट में लॉन्च किया था। पिछले महीने Poco X5 Pro 5G को भारत में लॉन्च किया गया था। इसके बेस मॉडल Poco X5 5G को भी देश में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। 

यह स्मार्टफोन दो वेरिएंट्स - 6 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज और 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज में उपलब्ध होगा। इसके लोअर वेरिएंट का प्राइस 19,999 रुपये है और इसे बिक्री के पहले दिन बैंक ऑफर्स के साथ 16,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके दूसरे वेरिएंट का प्राइस 20,999 रुपये है जिसे समान ऑफर के सा 18,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसे तीन कलर्स सुपरनोवा ग्रीन, वाइल्डकैट ब्लू और जगुआर ब्लैक में उपलब्ध कराया गया है। इसकी बिक्री 21 मार्च को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। इसे केवल Flipkart के जरिए खरीदा जा सकता है। Poco X5 Pro 5G के 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट का प्राइस 22,999 रुपये और 8GB RAM + 256GB का 24,999 रुपये है। 

Poco X5 5G के स्पेसिफिकेशंस

डुअल नैनो सिम वाला यह स्मार्टफोन Android 12 आउट ऑफ द बॉक्स पर बेस्ड MIUI 13 पर चलता है। इसमें 6.67 इंच AMOLED फुल HD+ स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,080 x 2,400 पिक्सल के रिजॉल्यूशन के साथ है। इसमें Qualcomm Snapdragon 695 दिया गया है। इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का सेंसर शामिल है। इसका 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा डिस्प्ले के टॉप पर एक पंच होल कटआउट में दिया गया है। 
Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.1, वाई-फाई, GPS और NFC के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन की 5,000 mAh की बैटरी 33 W तक फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसका भार 189 ग्राम और साइज 165.88mm x 76.21mm x 7.98mm का है। इस वर्ष की शुरुआत में देश में एंट्री लेवल फोन POCO C50 को लॉन्च किया गया था। यह Redmi A1+ का रिब्रांडेड वर्जन है। POCO C50 में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio A22 और 3GB RAM है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Display, Battery, Price, Market, China, Sensor, Processor, Mobile, POCO, Launch
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  4. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  5. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  3. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  4. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  5. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  6. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  7. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  8. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  9. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  10. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.