• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 5000mAh बैटरी, 8MP कैमरा वाले POCO C50 की पहली सेल आज 12 बजे Flipkart पर, मात्र 6,249 रुपये में खरीदें

5000mAh बैटरी, 8MP कैमरा वाले POCO C50 की पहली सेल आज 12 बजे Flipkart पर, मात्र 6,249 रुपये में खरीदें

POCO ने बीते हफ्ते भारत में एंट्री लेवल फोन POCO C50 को लॉन्च किया था। लेटेस्ट सी-सीरीज स्मार्टफोन Redmi A1+ का रिब्रांडेड वर्जन है। POCO C50 में MediaTek Helio A22 और 3GB RAM दिया गया है।

5000mAh बैटरी, 8MP कैमरा वाले POCO C50 की पहली सेल आज 12 बजे Flipkart पर, मात्र 6,249 रुपये में खरीदें

Photo Credit: Flipkart

ख़ास बातें
  • POCO ने बीते हफ्ते भारत में एंट्री लेवल फोन POCO C50 को लॉन्च किया था।
  • POCO C50 के 2GB + 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,499 रुपये है।
  • POCO C50 में 6.52 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है।
विज्ञापन
POCO ने बीते हफ्ते भारत में एंट्री लेवल फोन POCO C50 को लॉन्च किया था। लेटेस्ट सी-सीरीज स्मार्टफोन Redmi A1+ का रिब्रांडेड वर्जन है। POCO C50 में MediaTek Helio A22 और 3GB RAM दिया गया है। POCO के इस फोन में HD+ डिस्प्ले है और साथ में 5000mAh बैटरी दी गई है। कैमरा के लिए इसमें 8MP का पहला कैमरा और रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यहां हम आपको POCO C50 की कीमत, स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स और उपलब्धता के बारे में बता रहे हैं।
 

POCO C50 की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो POCO C50 के 2GB + 32GB स्टोरेज वेरिएंट को 6,499 रुपये में लॉन्च किया गया। यह एंट्री लेवल स्मार्टफोन 3GB + 32GB स्टोरेज वेरिएंट में भी आता है, जिसकी कीमत 7,299 रुपये है। यह स्मार्टफोन आज यानी कि 10 जनवरी से बिक्री के लिए फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा। इस स्मार्टफोन का इंट्रोडक्टरी प्राइज 6,249 रुपये है, वहीं 3GB + 32GB वेरिएंट के लिए 6,999 रुपये है।
 

POCO C50 के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स


स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की बात करें तो POCO C50 में 6.52 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन HD+ 720 × 1600 पिक्सल, 269ppi पिक्सल डेंसिटी, 60Hz रिफ्रेश रेट और 400nits पीक ब्राइटनेस है। यह डिस्प्ले 1500: 1 कंट्रास्ट रेशियो को सपोर्ट करता है और सेल्फी शूटर के लिए वॉटरड्रॉप नॉच दिया गया है। प्रोसेसर की बात करें तो क्वाड कोर MediaTek Helio A22 प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो 3GB RAM और 32GB eMMC स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से बढ़ाया जा सकता है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो Android 12 Go Edition पर काम करता है।

कैमरा की बात करें तो POCO C50 में 8 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और डेप्थ सेंसर दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 5MP का सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए कैमरा है। बैटरी की बात करें तो इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 10W चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें माइक्रो यूएसबी पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक, Glonass, BeiDou, ड्यूल सिम सपोर्ट, 4जी, वाई-फाई और ब्लूटूथ 5.0 जीपीएस दिया गया है। सेफ्टी के लिए इसमें रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। कलर ऑप्शन के लिए यह Royal Blue और Country Green में आता है। डाइमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 164.9mm, चौड़ाई 76.75mm, मोटाई 9.09mm और वजन 192 ग्राम है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »