Poco M6 Pro 5G डुअल कैमरा यूनिट के साथ इस सप्ताह होगा लॉन्च

इसकी बिक्री ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart के जरिए होगी। इस स्मार्टफोन का फ्लिपकार्ट पर लैंडिंग पेज लाइव हो गया है

Poco M6 Pro 5G डुअल कैमरा यूनिट के साथ इस सप्ताह होगा लॉन्च

यह रेक्टैंगुलर कैमरा आइलैंड के साथ दिख रहा है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन का फ्लिपकार्ट पर लैंडिंग पेज लाइव हो गया है
  • इसे रियर कैमरा मॉड्यूल के साथ लाया जाएगा
  • यह रेक्टैंगुलर कैमरा आइलैंड के साथ दिख रहा है
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Poco का M6 Pro 5G इस सप्ताह भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसकी बिक्री ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart के जरिए होगी। इस स्मार्टफोन का फ्लिपकार्ट पर लैंडिंग पेज लाइव हो गया है। इस पर Poco M6 Pro 5G के डिजाइन का खुलासा किया गया है। 

यह स्मार्टफोन स्यान कलर में रियर कैमरा मॉड्यूल के साथ दिख रहा है। इसे शनिवार को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, फ्लिपकार्ट पर इसके स्पेसिफिकेशंस की जानकारी नहीं दी गई है। यह रेक्टैंगुलर कैमरा आइलैंड के साथ दिख रहा है। इसमें दो रियर कैमरा और एक LED फ्लैश है। इसके कैमरा आइलैंड पर Poco की ब्रांडिंग है। इसमें दाएं कोने पर पावर बटन और वॉल्यूम बटन दिख रहा है।  

इस स्मार्टफोन को पिछले वर्ष लॉन्च किए गए Poco M4 Pro 5G के अगले वर्जन के तौर पर लाया जा सकता है। Poco M4 Pro 5G में 6.6 इंच का फुल HD+ डॉट डिस्प्ले, 90 Hz का रिफ्रेश रेट और 240 Hz का टच सैंपलिंग रेट था। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 810 SoC 8 GB के LPDDR4X RAM के साथ दिया गया था। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा f/1.8 लेंस के साथ और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर था। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा f/2.45 लेंस के साथ दिया गया था। 

हाल ही में कंपनी ने Poco F5 Pro 5G को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन में ऑक्टाकोर Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 SoC और 120 Hz वाला AMOLED डिस्प्ले है। इसकी ट्रिपल कैमरा यूनिट में 64 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। इसका प्राइस 8 GB RAM + 256 GB के स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए 449 डॉलर (36,000 रुपये), 12 GB RAM + 256 GB वेरिएंट का 499 डॉलर (41,000 रुपये) और 12 GB RAM +512 GB का 549 डॉलर (लगभग 45,000 रुपये) है। इस स्मार्टफोन को ब्लैक और व्हाइट कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। Poco F5 5G को  8 GB RAM + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 29,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। पिछले कुछ वर्षों में चाइनीज स्मार्टफोन कंपनियों की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इनसे सैमसंग जैसी बड़ी कंपनियों को कड़ी टक्कर मिल रही है। 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Design, Sensor, Battery, Market, Poco, China, Flipkart, Launch, Display, Color, Sales
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 70 Neo vs Redmi Note 17 Pro 5G vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार में कौन सा है बेस्ट
  2. ₹11 हजार से सस्ता मिल रहा 5000mAh बैटरी, 32 मेगापिक्सल कैमरा वाला 5G स्मार्टफोन, जल्द करें लिमिटेड है डील
  3. Ultraviolette ने शुरू की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी
  4. Nvidia में Jensen Huang की वापसी के लिए ट्रंप ने डाला था प्रेशर!
  5. 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ स्लिम फोन Huawei Mate 90 Air हुआ लॉन्च, जानें डिटेल
  6. Huawei लाई सबसे पतली स्मार्टवॉच, AMOLED स्क्रीन, 5 दिन की बैटरी, जानें कीमत
  7. Motorola Edge 70 Neo लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  8. Motorola Edge 70 Neo मिडरेंज फोन का आज भारत में लॉन्च, बड़ी स्क्रीन, 7000mAh बैटरी समेत क्या होगा खास, जानें
  9. Honor Earbuds Clip हुए लॉन्च, 40 घंटे चलते हैं, AI ट्रांसलेटर जैसे फीचर्स भी
  10. WhatsApp Web इस्तेमाल करने वाले जरा सावधान! सरकार ने जारी किया अलर्ट, लीक हो सकती है प्राइवेट चैट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »