Poco F8 सीरीज अगले सप्ताह होगी लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट

इस स्मार्टफोन सीरीज के बेस मॉडल में 6.59 इंच OLED डिस्प्ले और Poco F8 Ultra में 6.9 इंच OLED स्क्रीन दी जा सकती है

Poco F8 सीरीज अगले सप्ताह होगी लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट

इस स्मार्टफोन सीरीज में तीन मॉडल शामिल होंगे

ख़ास बातें
  • इस सीरीज में तीन मॉडल Poco F8, F8 Pro और F8 Ultra शामिल होंगे
  • यह स्मार्टफोन सीरीज 26 नवंबर को इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च होगी
  • Poco F8 में 6.59 इंच OLED डिस्प्ले हो सकता है
विज्ञापन

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Poco की Poco F8 सीरीज को अगले सप्ताह इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन सीरीज में तीन मॉडल -  Poco F8, F8 Pro और F8 Ultra शामिल होंगे। कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया है कि Poco F8 Pro और F8 Ultra हाल ही में चीन में पेश किए गए Redmi K90 और K90 Pro Max का रिब्रांडेड वर्जन हो सकते हैं। हालांकि, आगामी स्मार्टफोन्स में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं। 

कंपनी की ओर से दिए गए एक पोस्टर में Poco F8 सीरीज के 26 नवंबर को इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की जानकारी दी गई है। इस स्मार्टफोन सीरीज के लिए लॉन्च इवेंट इंडोनेशिया के बाली में होगा। हालांकि, इस इवेंट में Poco F8 को लॉन्च किए जाने की कम संभावना है। इसमें Poco F8 Pro और F8 Ultra को लॉन्च किया जा सकता है। इन स्मार्टफोन का डिजाइन और अधिकतर स्पेसिफिकेशंस Redmi K90 और K90 Pro Max के समान हो सकते हैं। Poco F8 Pro और F8 Ultra की बैटरी की कैपेसिटी इन स्मार्टफोन्स से कुछ कम हो सकती है। 

Poco F8 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस (अनुमानित)

इस सीरीज के बेस मॉडल में 6.59 इंच OLED डिस्प्ले और Poco F8 Ultra में 6.9 इंच OLED स्क्रीन दी जा सकती है। इन दोनों स्मार्टफोन्स का डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। इन स्मार्टफोन्स में प्रोसेसर के तौर पर क्रमशः Snapdragon 8 Elite और Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया जा सकता है। Poco F8 और F8 Ultra के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 20 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। ये स्मार्टफोन्स Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर चल सकते हैं। 

Poco F8 Pro के ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है। Poco F8 Ultra की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। इस स्मार्टफोन में एक अतिरिक्त रियर स्पीकर भी हो सकता है। Poco F8 Pro और F8 Ultra की बैटरी 100 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  3. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  4. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  5. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  6. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  8. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  9. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  10. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »