Poco F8 Ultra में हो सकती है 6,500mAh की बैटरी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग

बेंचमार्किंग साइट Geekbench पर भी Poco F8 Ultra लिस्ट हुआ है। यह पिछले महीने चीन में पेश किए गए Redmi K90 Pro Max का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है

Poco F8 Ultra में हो सकती है 6,500mAh की बैटरी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग

यह एक सांकेतिक इमेज है

ख़ास बातें
  • बेंचमार्किंग साइट Geekbench पर भी Poco F8 Ultra लिस्ट हुआ है
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया जा सकता है
  • इस स्मार्टफोन में 6,500 mAh की बैटरी दी जा सकती है
विज्ञापन

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Poco की नई स्मार्टफोन सीरीज जल्द लॉन्च की जा सकती है। इस सीरीज के Poco F8 Pro और F8 Ultra की कुछ सर्टिफिकेशन साइट्स पर लिस्टिंग हुई है। बेंचमार्किंग साइट Geekbench पर भी Poco F8 Ultra लिस्ट हुआ है। यह पिछले महीने चीन में पेश किए गए Redmi K90 Pro Max का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि Geekbench पर यह स्मार्टफोन मॉडल नंबर - 25102PCBEG के साथ दिखा है। Poco F8 Ultra में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 16 GB तक RAM हो सकता है। यह Android 16 पर  HyperOS 3 पर चल सकता है। यह स्मार्टफोन चीन में पेश किए गए Redmi K90 Pro Max के समान दिख रहा है। इसमें बैटरी को छोड़कर स्पेसिफिकेशंस Redmi K90 Pro Max के समान हो सकते हैं। 

पिछले महीने चीन में पेश किए गए Redmi K90 Pro Max में 7,500 mAh की बैटरी है। Poco F8 Ultra में 6,500 mAh की बैटरी दी जा सकती है। आगामी स्मार्टफोन में 6.9 इंच 2K OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। Poco F8 Ultra के रियर में 50 मेगापिक्सल की ट्रिपल कैमरा यूनिट दी जा सकती है। इसमें एक पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल हो सकता है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। Poco F8 Ultra को 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज और 16 GB + 512 GB के वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। इसमें ब्लू और ब्लैक कलर्स के विकल्प हो सकते हैं। 

Poco F7 Ultra में Snapdragon 8 Elite चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। इस स्मार्टफोन में 5,300 mAh की बैटरी 120 W वायर्ड और 50 W वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। Poco F7 Ultra में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन को Aqua Blue, Chrome Silver और Carbon Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। पिछले कुछ वर्षों में स्मार्टफोन्स की मिड-रेंज में Xiaomi के सब-ब्रांड Poco की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »