Poco F1 में है यह कमी, मल्टीमीडिया यूज़र होंगे निराश

Poco F1 हैंडसेट Widevine L1 DRM सपोर्ट के साथ नहीं आता है जिसकी ज़रूरत Netflix, Amazon Prime Video और Google Play जैसे प्लेटफॉर्म पर एचडी वीडियो प्ले करने के लिए होती है।

Poco F1 में है यह कमी, मल्टीमीडिया यूज़र होंगे निराश
ख़ास बातें
  • Widevine L1 DRM सपोर्ट के साथ नहीं आता है पोको एफ1
  • Netflix और Amazon Prime Video पर एचडी वीडियो नहीं होंगे प्ले
  • यह Widevine L3 सपोर्ट के साथ आता है
विज्ञापन
Poco F1 को इस महीने ही Xiaomi द्वारा लॉन्च किया गया है। दरअसल, यह कंपनी के नए सब-ब्रांड Poco का पहला हैंडसेट है। मार्केट में यह बेहद ही पावरफुल प्रोसेसर के साथ आने वाले एक किफायती हैंडसेट के तौर पर उतारा गया है। हालांकि, Poco F1 में एक बेहद ही अहम कमी है जिससे कई मल्टीमीडिया यूज़र को निराशा होगी। यह Widevine L1 DRM सपोर्ट के साथ नहीं आता है जिसकी ज़रूरत Netflix, Amazon Prime Video और Google Play जैसे प्लेटफॉर्म पर एचडी वीडियो प्ले करने के लिए होती है। यह Widevine L3 सपोर्ट के साथ आता है जो सिर्फ स्टेंडर्ड डेफनिशन (SD) कंटेंट प्ले करने में ही सक्षम है।

Gadgets 360 ने निजी तौर पर इस कमी की पुष्टि की है जिसकी जानकारी सबसे पहले Android Pure ने दी। Widevine L1 सपोर्ट करने वाले वाले नेटफ्लिक्स टाइटल फोन पर एचडी आइकन दिखाते हैं। स्टेंडर्ड सपोर्ट नहीं करने वाले में कोई आइकन नहीं नज़र आता है। ऐसा ही पोको एफ1 पर देखने को मिला। Widevine L3 के कारण Netflix पर सिर्फ 540 पिक्सल रिजॉल्यूशन में वीडियो प्ले हो रहे थे। हमने इस संबंध में शाओमी से संपर्क किया है। नई जानकारी आते ही खबर को अपडेट किया जाएगा।
 
poco

Google का एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म ClearKey, Microsoft Playready और कई डीआरएम को सपोर्ट करता है। हालांकि, स्ट्रीमिंग सर्विस में Widevine का इस्तेमाल सबसे ज़्यादा होता है। Widevine की मदद से इन प्लेटफॉर्म से कंटेंट की चोरी रोकी जाती है। यही कमी बीते साल दिसंबर में OnePlus 5T में भी सामने आई थी। एंड्रॉयड प्योर की रिपोर्ट के मुताबिक, सॉफ्टवेयर अपडेट के ज़रिए इस कमी को दूर करना संभव नहीं होगा।

Xiaomi Poco F1 की भारत में कीमत
मार्केट में शाओमी पोको एफ1 के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 20,999 रुपये में बेचा जाएगा। दूसरी तरफ, 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट की कीमत 23,999 रुपये होगी। फोन का 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 28,999 रुपये में बेचा जाएगा। स्मार्टफोन में पॉलीकार्बोनेट बैक है। यह रोसो रेड, स्टील ब्लू और ग्रेफाइट ब्लैक रंग में उपलब्ध होगा। इसके अतिरिक्त Poco F1 का एक आर्मर्ड एडिशन भी पेश किया गया है जिसकी कीमत 29,999 रुपये है।

Xiaomi Poco F1 स्पेसिफिकेशन
डुअल-सिम Xiaomi Poco F1 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित मीयूआई 9.6 पर चलेगा। MIUI 10 अपडेट जल्द ही दिए जाने का वादा है। कंपनी ने एंड्रॉयड पी अपडेट देने का भी भरोसा दिया है। Xiaomi ने जानकारी दी है कि वह Poco F1 के लिए मीयूआई का कस्टमाइज़्ड वर्ज़न इस्तेमाल में ला रही है। इंटरफेस में थोड़े बदलाव किए गए हैं। पोको लॉन्चर स्टॉक एंड्रॉयड यूआई जैसा लगता है। थर्ड पार्टी ऐप आइकन के लिए भी सपोर्ट है।

Poco F1 में 6.18 इंच का डिस्प्ले है जो 2.5डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है जो लिक्विडकूल टेक्नोलॉजी के साथ आता है। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, जुगलबंदी के लिए 6 जीबी और 8 जीबी रैम दिए गए हैं।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Xiaomi Poco F1 के पिछले हिस्से पर दो कैमरे हैं। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है। यह सोनी आईएमएक्स363 सेंसर है। इसी सेंसर का इस्तेमाल शाओमी के Mi 8 और Mi Mix 2s जैसे फ्लैगशिप फोन में हुआ है। दूसरा 5 मेगापिक्सल का सैमसंग का डेप्थ सेंसर है। फ्रंट कैमरा 20 मेगापिक्सल का है जो एचडीआर और एआई ब्यूटी फीचर से लैस है। फोन में इंफ्रारेड लाइट है जो फेस अनलॉक फीचर में काम आता है। Xiaomi ने बताया कि एआई कैमरे को भारत के लिए ट्यून किया गया है और इसमें सीन रिकग्निशन फीचर भी है। कंपनी ने डायरेक एचडी साउंड सपोर्ट होने की बात की है।

Poco F1 की इनबिल्ट स्टोरेज के तीन विकल्प हैं- 64 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी। हाइब्रिड सिम स्लॉट की मदद से यूज़र स्टोरेज 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी+, वीओेएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। गौर करने वाली बात है कि फोन में 4000 एमएएच की बैटरी है जो क्विक चार्ज 3 को सपोर्ट करती है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent value for money
  • Sturdy body
  • Good battery life
  • कमियां
  • Average low-light camera performance
  • No video stabilisation at 4K
डिस्प्ले6.18 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2246 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Poco, Netflix
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 5000 रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का 50MP कैमरा वाला धांसू स्मार्टफोन
  2. Asus ने लॉन्च किए Zenbook 14, Vivobook S14, S16, Vivobook S14 Flip और S16 Flip लैपटॉप, जानें कैसे हैं फीचर्स
  3. Sony Bravia 7II 4K TV डॉल्बी विजन और Cognitive Processor XR के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Motorola Edge 2026 हुआ लॉन्च 8GB रैम, 5000mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Moto G37 Power vs Realme C83 5G vs Oppo K14x 5G: खरीदने से पहले जानें कौन सा है बेस्ट?
  6. Bitcoin को लगा Strategy के बिकवाली करने से झटका, प्राइस 68,000 डॉलर से नीचे गिरा
  7. Asus VivoWatch 6 Plus लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, एडवांस AI हेल्थ फीचर्स के साथ, जानें सबकुछ
  8. Vivo Y500 जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, Bluetooth SIG प्लेटफॉर्म पर हुई लिस्टिंग
  9. 10,000mAh बैटरी वाला नया Oppo फोन जल्द हो सकता है लॉन्च, जानें डिटेल
  10. Redmi Turbo 5 भारत में लॉन्च होगा 16 जून को, 7560mAh बैटरी, 100W चार्जिंग से होगा लैस!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »