• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Poco C61 होगा 6GB रैम, 5000mAh बैटरी वाला सस्ता स्मार्टफोन! लॉन्च से पहले प्राइस लीक

Poco C61 होगा 6GB रैम, 5000mAh बैटरी वाला सस्ता स्मार्टफोन! लॉन्च से पहले प्राइस लीक

बैटरी कैपिसिटी 5000एमएएच होगी जिसके साथ में 10W चार्जर दिया जा सकता है

Poco C61 होगा 6GB रैम, 5000mAh बैटरी वाला सस्ता स्मार्टफोन! लॉन्च से पहले प्राइस लीक

Photo Credit: Appuals

Poco C61 रेंडर्स में फोन ब्लैक, ब्लू, और ग्रीन में नजर आ रहा है।

ख़ास बातें
  • डिवाइस में Helio G36 प्रोसेसर बताया गया है।
  • मेन कैमरा 8 मेगापिक्सल का बताया गया है।
  • सेल्फी के लिए फोन 5 मेगापिक्सल कैमरा को सपोर्ट करेगा।
विज्ञापन
Poco C61 कंपनी की ओर से अपकमिंग स्मार्टफोन है जिसे लेकर इन दिनों चर्चा गर्म है। फोन को भारत की सर्टिफिकेशन साइट BIS पर भी देखा जा चुका है। इससे पता चलता है कि यह जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है। लॉन्च से पहले फोन के रेंडर्स लीक हो गए हैं। साथ ही इसके स्पेसिफिकेशंस भी रिवील किए गए हैं। फोन में शुरुआती 4 जीबी रैम वेरिएंट देखने को मिल सकता है। यह 90Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले और 5000mAh बैटरी जैसे फीचर्स के साथ लॉन्च हो सकता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत के बारे में क्या खुलासा किया गया है।

Poco C61 प्राइस इसके लॉन्च से पहले ही लीक हो गया है। यह Poco C51 का सक्सेसर फोन होगा। Appuals की रिपोर्ट के अनुसार, फोन में 4 जीबी वाला शुरुआती वेरिएंट होगा जिसमें 64 जीबी स्टोरेज होगी। इसकी कीमत 7,499 रुपये बताई गई है। यानी कि यह एक एंट्री लेवल डिवाइस के तौर पर लॉन्च होने वाला है। दूसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ बताया गया है जिसकी कीमत 8,499 रुपये के करीब बताई गई है। रेंडर्स में फोन ब्लैक, ब्लू, और ग्रीन कलर में नजर आ रहा है।  
 

Poco C61 specifications (expected)

Poco C61 के स्पेसिफिकेशंस यहां सुझाए गए हैं। Poco C61 फोन में 6.71 इंच का IPS LCD डिस्प्ले देखने को मिल सकता है जिसमें एचडी रिजॉल्यूशन होगा। इसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट और 500 निट्स की पीक ब्राइटनेस होगी। फोन में Gorilla Glass 3 की सेफ्टी देखने को मिल सकती है। डिवाइस में Helio G36 प्रोसेसर बताया गया है। इसमें 6 जीबी रैम, और 128 जीबी स्टोरेज की पेअरिंग दी जा सकती है। 

बैटरी कैपिसिटी 5000एमएएच होगी जिसके साथ में 10W चार्जर दिया जा सकता है जो कि टाइप-सी पोर्ट के साथ होगा। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है। फोन में रियर साइड में डुअल कैमरा देखने को मिल सकता है। मेन कैमरा 8 मेगापिक्सल का बताया गया है। सेल्फी के लिए फोन 5 मेगापिक्सल कैमरा को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा फोन में 3.5mm हेडफोन जैक भी देखने को मिल सकता है। 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good build quality
  • Clean software
  • Good battery life
  • कमियां
  • Very slow charging
  • Poor low-light camera quality
  • Below average overall performance
डिस्प्ले6.52 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी36
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5,000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13 Go Edition
रिज़ॉल्यूशन1600x720 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  3. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  4. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  5. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  6. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  7. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  8. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  9. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  10. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »