• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Poco C51 एयरटेल लॉक्ड वर्जन लॉन्च, कीमत मात्र 5,999 रुपये और 50GB डाटा के साथ तगड़ा ऑफर

Poco C51 एयरटेल लॉक्ड वर्जन लॉन्च, कीमत मात्र 5,999 रुपये और 50GB डाटा के साथ तगड़ा ऑफर

Poco C51 को 5,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद पाएंगे, जिसमें एयरटेल एक्सकुलेसिव बेनिफिट्स शामिल हैं।

Poco C51 एयरटेल लॉक्ड वर्जन लॉन्च, कीमत मात्र 5,999 रुपये और 50GB डाटा के साथ तगड़ा ऑफर

Photo Credit: POCO

Poco C51 में 6.52 इंच की एचडी+ डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • Poco C51 में 6.52 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन HD+ है।
  • Poco C51 में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
  • Poco C51 में 5,000mAh की बैटरी है जो कि 10W चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
विज्ञापन
Poco ने अप्ररैल में Poco C51 बजट रेंज स्मार्टफोन लॉन्च किया था। इस फोन को 6,499 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था। पोको के इस फोन में 120Hz डिस्प्ले, फिंगरप्रिंट स्कैनर और MediaTek Helio G36 SoC दिया गया है। अब कंपनी ने Poco C51 का नया एयरटेल-एक्सकुलेसिव वर्जन पेश किया है।


Poco C51 Airtel-लॉक्ड वर्जन की कीमत और उपलब्धता


इस ऑफर के तहत ग्राहक Poco C51 को 5,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद पाएंगे, जिसमें एयरटेल एक्सकुलेसिव बेनिफिट्स शामिल हैं। इन ऑफर्स में 7.5 प्रतिशत (750 रुपये तक) डिस्काउंट और 50GB फ्री डाटा शामिल है। फ्री डाटा को 5 कूपन के तौर पर उपलब्ध करवाया जाएगा, जिसमें प्रत्येक कूपन 10GB की पेशकश करेगा। ग्राहक एक महीने में एक ही कूपन इस्तेमाल कर पाएंगे और 30 दिनों तक एक कूपन की वैधता है।

ध्यान देने वाली बात यह है कि पोको सी51 का एयरटेल-लॉक वेरिएंट 18 महीने के लिए एयरटेल पर लॉक रहेगा। फोन को अनलॉक करने के लिए यूजर्स को फोन सेट करने के 24 घंटे के अंदर एक एयरटेल सिम कार्ड डालना होगा और कम से कम 199 रुपये का एयरटेल ट्रू अनलिमिटेड रिचार्ज करना होगा। यह कंडीशन पूरी करने पर यूजर्स नॉन-एयरटेल सिम कार्ड का इस्तेमाल दूसरे सिम कार्ड स्लॉट में कर सकते हैं। Poco C51 का एयरटेल-लॉक वेरिएंट 18 जुलाई से ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर खरीदारी के लिए उपलब्ध होगा।


Poco C51 के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Poco C51 में 6.52 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन HD+ और टच सैंपलिंग रेट 120Hz है। प्रोसेसर के लिए यह फोन MediaTek Helio G36 SoC से लैस है। इस फोन में 4GB RAM दी गई है, जिसे 3GB तक बढ़ाया जा सकता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यह Android 13 GO Edition पर काम करता है। कंपनी दो साल के लिए सिक्योरिटी अपडेट्स प्रदान करेगी।

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन के रियर में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। वहीं इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो POCO C51 में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 10W चार्जिंग का सपोर्ट करती है। अन्य फीचर्स के मामले में यह फोन 3.5mm हेडफोन जैक, एफएम रेडियो और रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good build quality
  • Clean software
  • Good battery life
  • कमियां
  • Very slow charging
  • Poor low-light camera quality
  • Below average overall performance
डिस्प्ले6.52 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी36
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5,000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13 Go Edition
रिज़ॉल्यूशन1600x720 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  2. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  4. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  5. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  6. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. Portronics Mopcop Duo लॉन्च, घर से गायब कर देगा धूल, जानवरों के बाल से लेकर छोटी सी गंदगी, जानें
  8. Trump TV: टीवी चैनल पहुंचे कोर्ट तो व्हाइट हाउस ने लॉन्च कर दिया Trump TV, 24 घंटे दिखाएगा ट्रंप प्रशासन की खबरें
  9. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  10. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »