4000 एमएएच की बैटरी वाले इस स्मार्टफोन की कीमत है 6,499 रुपये

Panasonic ने शुक्रवार को नया स्मार्टफोन Eluga I7 भारत में लॉन्च किया है। एलुगा आई7 एक बजट स्मार्टफोन है। ख़ास फीचर की बात करें तो स्मार्टफोन में आरबो हब है, जो पैनासोनिक का अपना एआई वर्चुअल असिस्टेंट है।

4000 एमएएच की बैटरी वाले इस स्मार्टफोन की कीमत है 6,499 रुपये

पैनासोनिक एलुगा आई7

विज्ञापन
Panasonic ने शुक्रवार को नया स्मार्टफोन Eluga I7 भारत में लॉन्च किया है।  एलुगा आई7 एक बजट स्मार्टफोन है। ख़ास फीचर की बात करें तो स्मार्टफोन में आरबो हब है, जो पैनासोनिक का अपना एआई वर्चुअल असिस्टेंट है। कहा गया है कि यह यूज़र को सारे समाधान ढूंढकर देगा। आरबो हब यूज़र को क्रिकेट, न्यूज़, पेमेंट, कैब बुकिंग और बहुत से काम करने में मदद करेगा। आरबो हब की बात करें तो यह एलुगा आई7 में ओटीए अपडेट के ज़रिए दिया जाएगा।

Panasonic Eluga I7 की भारत में कीमत, उपलब्धता
पैनासोनिक एलुगा आई7 की कीमत 6,499 रुपये है। इस कीमत में यूज़र को मिलेगा 2 जीबी रैम, 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला वेरिएंट। फोन 24 अप्रैल से ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर ब्लू, ब्लैक और गोल्ड वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

Panasonic Eluga I7 स्पेसिफिकेशन
डुअल सिम वाले पैनासोनिक एलुगा आई7 एंड्रॉयड 7.0 नूगा आउट ऑफ द बॉक्स पर चलता है। फोन में 5.45 इंच का एचडी प्लस बिग व्यू डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। फोन में 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिज़ाइन दिया गया  है।

हैंडसेट में काम करता है क्वाड कोर मीडियाटेक एमटी6737 प्रोसेसर। जुगलबंदी के लिए दिए गए हैं 2 जीबी रैम। कैमरे की बात करें तो पैनासोनिक एलुगा आई7 में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जो ऑटोफोक्स और एलईडी फ्लैश के साथ आता है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है, जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग में एलईडी फ्लैश की सुविधा देगा। फोन में 16 जीबी का इनबिल्ट स्टोरेज होगा। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 128 जीबी तक स्टोरेज बढ़ाना संभव है। फोन को पावर देती है 4000 एमएएच की बैटरी। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से इसमें 4जी एलटीई, ब्लूटूथ, वाई-फाई, माइक्रो-यूएसबी 2.0 और जीपीएस दिया गया है। पर्याप्त सेंसर से भी फोन लैस है। हैंडसेट का कुल वज़न 168 ग्राम है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.45 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6737एच
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन720x1440 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  4. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  5. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  6. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  7. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  9. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  10. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »