Panasonic Eluga 800 लॉन्च हुआ भारत में, जानें कीमत

Panasonic Eluga Ray 800 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। पैनासोनिक ब्रांड का नया स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और फुल-एचडी डिस्प्ले के साथ आता है।

Panasonic Eluga 800 लॉन्च हुआ भारत में, जानें कीमत
ख़ास बातें
  • Panasonic Eluga 800 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है
  • पैनासोनिक एलुगा 800 को भारत में 9,999 रुपये में बेचा जाएगा
  • 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है Panasonic Eluga 800 में
विज्ञापन
Panasonic Eluga Ray 800 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। पैनासोनिक ब्रांड का नया स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और फुल-एचडी डिस्प्ले के साथ आता है। स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 16:9 है। Panasonic ने इस फोन में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस वाला आर्बो हब असिस्टेंट दिया है। अहम खासियतों की बात करें तो Eluga Ray 800 हैंडसेट 13 मेगापिक्सल के ऑटोफोकस रियर कैमरे, 8 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे और 4,000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। स्मार्टफोन 4जी वीओएलटीई सपोर्ट से भी लैस है। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है। पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। फोन डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है।
 

Panasonic Eluga 800 की भारत में कीमत

पैनासोनिक एलुगा 800 को भारत में 9,999 रुपये में बेचा जाएगा। इस फोन को नामी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और चुनिंदा रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। हैंडसेट गोल्ड रंग में उपलब्ध होगा।
 

Panasonic Eluga 800 स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम पैनासोनिक एलुगा 800 एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है। इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है, 16:9 आस्पेक्ट रेशियो और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ। इसमें 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं।

फोटो और वीडियो के लिए Panasonic Eluga 800 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।

पैनासोनिक एलुगा 800 की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, फिंगरप्रिंट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। हैंडसेट की बैटरी 4,000 एमएएच की है और इसका डाइमेंशन 152.8x75.3x8.6 मिलीमीटर है।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसर1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »