OnePlus 8 Pro और OnePlus 8 को गूगल लाइव कैप्शन फीचर मिलने की खबर

OxygenOS 10.5.4 अपडेट आपके फोन की सेटिंग्स में एक नया वनप्लस टिप्स एंड सपोर्ट सेक्शन को भी जोड़ता है, जो कि सभी नए फीचर्स की जानकारी देता है और आम समस्याओं का जवाब देता है। गूगल लाइव कैप्शन फीचर में आपकी स्पीच को डिक्टेट करते अपने आप ही कैप्शन जेनरेट करने की सुविधा मिलती है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 20 अप्रैल 2020 12:56 IST
ख़ास बातें
  • मार्च एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आया है यह अपडेट
  • OnePlus 8, OnePlus 8 Pro हाल ही में हुए हैं लॉन्च
  • भारत में अभी नहीं शुरू हुई है वनप्लस 8 और वनप्लस 8 प्रो की बिक्री

OnePlus 8 सीरीज़ के दोनों ही फोन स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर और एंड्रॉयड 10 से लैस

OnePlus 8 Pro और OnePlus 8 हाल ही में लॉन्च हुए थे और उन्हें अपडेट मिलने की खबर आ गई है। अपडेट अपने साथ कुछ ऑप्टिमाइज़ेशन और सुधार लेकर आया है। आधिकारिक तौर पर लॉन्च किए जाने के बाद OnePlus के दोनों ही फोन को OxygenOS 10.5.4 अपडेट प्राप्त हुआ है। फिलहाल, कुछ ही लोगों के पास ये स्मार्टफोन होने चाहिए। जिन लोगों ने वनप्लस 8 और वनप्लस 8 प्रो को प्री-ऑर्डर किया है। उन्हें फोन को सेटअप करते वक्त ही इस अपडेट के साथ सामना होना चाहिए। दोनों ही डिवाइस की भारतीय कीमतें भी सामने आ चुकी हैं। उम्मीद है कि भारत में इस महीने के अंत तक दोनों फोन की उपलब्धता भी साफ हो जाएगी।

9to5Google रिपोर्ट्स के अनुसार, OnePlus 8 Pro और OnePlus 8 फोन को नया ऑक्सीजनओएस 10.5.4 अपडेट मिला है। अपडेट के चेंगलॉग के मुताबिक, यह अपडेट गूगल लाइव कैप्शन और इसके साथ ही बुलेट्स ज़ेड इयरबड्स फुल सपोर्ट लेकर आया है। हालांकि, लेटेस्ट अपडेट में मार्च एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच है, लेकिन इसके साथ यह अपडेट फिंगरप्रिंट अनलॉक एक्सपीरियंस को भी ऑप्टिमाइज़ करता है।
Advertisement

चेंजलॉग में आगे जानकारी दी गई है कि वनप्लस 8 और वनप्लस 8 प्रो में यह अपडेट सिस्टम स्टेब्लिटी, स्टेटस बार में आइकन डिस्प्ले और बैक गेस्चर एक्सपीरियंस को इम्प्रूव करता है। जैसा कि हमने बताया, यह अपडेट वनप्लस बुलेट्स वायरलेस ज़ेड इयरबड्स और Dolby Atmos के साथ काम करके बेहतर साउंड क्वालिटी देने का भी काम करता है। इसके अलावा इसमें आपको डबल टैप का भी एक नया फीचर मिलेगा।

OxygenOS 10.5.4 अपडेट आपके फोन की सेटिंग्स में एक नया वनप्लस टिप्स एंड सपोर्ट सेक्शन को भी जोड़ता है, जो कि सभी नए फीचर्स की जानकारी देता है और आम समस्याओं का जवाब देता है। गूगल लाइव कैप्शन फीचर में आपकी स्पीच को डिक्टेट करते अपने आप ही कैप्शन जेनरेट करने की सुविधा मिलती है। इस फीचर का इस्तेमाल आप सेटिंग्स में जाकर सिस्टम पर टैप करें और फिर एक्सेसिबिलिटी पर। यहां आपको लाइव कैप्शन का ऑप्शन मिलेगा। यहां टैप करें। वहीं, कैमरा इम्प्रूवमेंट के लिए यह अपडेट कैमरा शूटिंग एक्सपीरियंस और स्टेबिल्टी को इम्प्रूव करता है, इसके अलावा एनिमेशन इफेक्ट्स को ऑप्टिमाइज़ करता है। एक वीडियो फिल्टर फीचर भी इस अपडेट के साथ आपको मिलेगा।
Advertisement

आखिर में यह अपडेट आपको अपनी पंसद की वॉयस असिस्टेंट चुनने की भी सुविधा देता है, इसके लिए आपको पावर बटन लम्बे वक्त तक प्रेस करके रखना होगा। इस सुविधा के लिए सेटिंग्स में जाएं, यहां आपको बटन और गेस्चर्स ऑप्शन मिलेगा इस पर क्लिक करें, अब पावर बटन को प्रेस करके होल्ड करें और अब जिस ऐप को एक्टिव करना चाहते हैं उसे चुनें।
Advertisement

अगर आप उन चुनिंदा लोगों में शामिल हैं, जिनके पास वनप्लस 8 या फिर वनप्लस 8 प्रो हैं, तो आप इस अपडेट को मैनुअली सेटिंग्स में जाकर देख सकते हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Very good build quality
  • Vivid display
  • Excellent performance and software
  • Solid battery life
  • Decent camera performance
  • Bad
  • No IP rating or wireless charging
  • Low-light video could be better
  • 12GB variant isn’t great value
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent build quality, IP68 rating
  • Bright, fluid display
  • Very good rear cameras
  • Solid overall performance
  • Great battery life
  • Fast wireless charging
  • Bad
  • Selfie camera could be better
  • Excessive rear camera bulge
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4510 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  2. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  2. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  3. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  4. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  5. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  6. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  7. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  8. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  9. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  10. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.