• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • OnePlus 13T के डिजाइन का खुलासा, OnePlus प्रेसिडेंट का सुझाव जल्द पेश होगा कॉम्पैक्ट फोन

OnePlus 13T के डिजाइन का खुलासा, OnePlus प्रेसिडेंट का सुझाव जल्द पेश होगा कॉम्पैक्ट फोन

OnePlus कथित तौर पर OnePlus 13T पर काम कर रहा है।

OnePlus 13T के डिजाइन का खुलासा, OnePlus प्रेसिडेंट का सुझाव जल्द पेश होगा कॉम्पैक्ट फोन

Photo Credit: OnePlus

OnePlus 13R में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

ख़ास बातें
  • OnePlus कथित तौर पर OnePlus 13T पर काम कर रहा है।
  • OnePlus 13T में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा।
  • OnePlus 13T में 6,200mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
OnePlus कथित तौर पर OnePlus 13T पर काम कर रहा है। हाल ही में आई रिपोर्ट्स से पता चला है कि देश में अगले महीने OnePlus 13T नाम से Snapdragon 8 Elite से लैस कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप फोन लॉन्च होगा। ऐसा लगता है कि यह फोन जल्द ही लॉन्च होने वाला है। OnePlus के प्रेसिडेंट लुइस ली ने इसके लॉन्च को लेकर टीज करना शुरू कर दिया है। अब वीबो पर नई फोटो नजर आई हैं, जिससे 13T के रियर डिजाइन का खुलासा होता है। आइए OnePlus 13T के बारे में विस्तार से जानते हैं।


OnePlus 13T जल्द होगा पेश


OnePlus के प्रेसिडेंट कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप फोन को लेकर यूजर्स से राय ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें इस मामले पर अपडेट के लिए कई अनुरोध मिले हैं। इसके बाद उन्होंने दर्शकों से पूछा कि उन्हें क्या लगता है कि छोटे स्क्रीन वाले स्मार्टफोन से सबसे ज्यादा फायदा किस तरह होगा।


OnePlus 13T Design


टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने हाल ही में वीबो पोस्ट में फोटो जारी की है। फोटो में आगामी Oppo 13 सीरीज डिवाइस नजर आया है। टिपस्टर का दावा है कि OnePlus 13T का डिजाइन इस फोन से बहुत मिलता-जुलता होगा। वहीं, चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक नई फोटो नजर आ रही है, जिसमें 13T का दावा किया गया है।


OnePlus 13T Specifications


डिवाइस में दो वर्टिकल पॉजिशन कैमरों के साथ एक स्क्वाअर कैमरा आइलैंड नजर आ सकता है। इसके साथ ही एक एलईडी फ्लैश और एक सेंसर है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 13T में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सेल टेलीफोटो कैमरा होगा। रिपोर्ट से पता चला है कि OnePlus 13T की तरह इसमें 6.31 इंच की फ्लैट OLED डिस्प्ले होगी, जिसका 1.5K रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। इस फोन में शॉर्ट-फोकस इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर है। 13T में स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट है। इसमें 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,200mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है। इसमें मेटल फ्रेम और ग्लास बैक होगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  4. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  5. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  6. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  9. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  10. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »