OnePlus 13 आया गीकबेंच पर नजर, Snapdragon 8 Gen 4 के साथ देगा दस्तक

वनप्लस चीन के प्रेसिडेंट लुइस ली ने हाल ही में वीबो पर अगले महीने OnePlus 13 के आने की पुष्टि की है।

OnePlus 13 आया गीकबेंच पर नजर, Snapdragon 8 Gen 4 के साथ देगा दस्तक

Photo Credit: OnePlus

OnePlus 12 5G में 50MP सोनी LYT-808 प्राइमरी कैमरा है।

ख़ास बातें
  • OnePlus 13 में 2K रेजॉल्यूशन वाली 6.8 इंच की डिस्प्ले मिल सकती है।
  • OnePlus 13 में 6,000mAh की बैटरी मिल सकती है।
  • OnePlus 13 में 50 मेगापिक्सल LYT-808 प्राइमरी सेंसर शामिल है।
विज्ञापन
OnePlus कथित तौर पर OnePlus 13 पर काम कर रहा है। हाल ही में वनप्लस के एक टॉप एग्जीक्यूटिव ने पुष्टि की है कि OnePlus फ्लैगशिप अगले महीने चीन में लॉन्च होगा। आगामी स्मार्टफोन में क्वालकॉम का नया हाई-एंड मोबाइल प्रोसेसर दिए जाने का पता चला था। अब एक कथित गीकबेंच लिस्टिंग से पता चला है कि वनप्लस 13 में Snapdragon 8 Gen 4 होगा। स्मार्टफोन को कथित तौर पर बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर देखा गया था, जहां सिंगल और मल्टी-कोर टेस्ट में दमदार स्कोर किया था। आइए OnePlus 13 के बारे में विस्तार से जानते हैं।


OnePlus 13 की खासियतें


टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने OnePlus 13 को मॉडल नंबर PJZ110 के साथ गीकबेंच वेबसाइट पर देखा। टिपस्टर द्वारा शेयर की गई लिस्टिंग के स्क्रीनशॉट से पता चला है कि स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड होगा। ऐसा लग रहा है कि इसने सिंगल-कोर टेस्ट में 3,236 प्वाइंट और मल्टी-कोर टेस्ट में 10,049 प्वाइंट हासिल किए हैं। स्मार्टफोन में 14.8GB RAM मिल सकती है, जो कि 16GB होने की संभावना है। कथित गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार, OnePlus 13 एक क्वालकॉम चिप कोडनेम सन पर चलता है जिसमें 6 सीपीयू कोर 3.53GHz पर क्लॉक करते हैं और 2 सीपीयू कोर 2.32GHz की पीक फ्रीक्वेंसी के साथ चलते हैं। कथित तौर पर कोडनेम और सीपीयू स्पीड स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 चिप से जुड़े हैं।


Snapdragon 8 Gen 4 प्रोसेसर


क्वालकॉम अगले महीने Qualcomm Snapdragon Tech Summit 2024 इवेंट में Snapdragon 8 Gen 4 प्रोसेसर पेश कर सकता है। माना जा रहा है कि OnePlus 13 इस नए चिपसेट पर चलने वाला पहला स्मार्टफोन है। फोन स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 लॉन्च के तुरंत बाद अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में पेश हो सकता है।


OnePlus 13 Specifications


वनप्लस चीन के प्रेसिडेंट लुइस ली ने हाल ही में वीबो पर अगले महीने OnePlus 13 के आने की पुष्टि की है। यह फ्लैगशिप प्रोसेसर की नई जनरेशन को पैक करने के साथ जेनशिन इम्पैक्ट गेम में 120 फ्रेम प्रति सेकंड प्रदान करेगा। OnePlus 13 में 2K रेजॉल्यूशन वाली 6.8 इंच की डिस्प्ले मिल सकती है। इसमें 100W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बैटरी मिल सकती है। वनप्लस 13 में ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम होगा, जिसमें 50 मेगापिक्सल LYT-808 प्राइमरी सेंसर शामिल है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  2. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  3. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  5. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  6. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  7. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  8. Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा बेस्ट
  9. Instagram ला रहा है YouTube वाला मजा! 90 मिनट तक के वीडियो कर सकेंगे पोस्ट, क्रिएटर्स को होगा फायदा?
  10. Whirlpool के नए रेफ्रिजरेटर पेश, सामान खराब होने से पहले ग्राहकों को देंगे जानकारी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »