• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • OnePlus दे रहा फ्री में स्क्रीन रिप्लसमेंट का मौका, ये मॉडल चलाने वालों को मिलेगा मौका

OnePlus दे रहा फ्री में स्क्रीन रिप्लसमेंट का मौका, ये मॉडल चलाने वालों को मिलेगा मौका

OnePlus ने ग्रीन लाइन डिस्प्ले दिक्कत से जूझ रहे स्मार्टफोन मॉडल के लिए भारत में एक फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट प्रोग्राम शुरू किया है।

OnePlus दे रहा फ्री में स्क्रीन रिप्लसमेंट का मौका, ये मॉडल चलाने वालों को मिलेगा मौका

Photo Credit: OnePlus

OnePlus 9R 5G में 6.5 इंच की एमोलेड FHD+ डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • OnePlus ने भारत में एक फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट प्रोग्राम शुरू किया है।
  • OnePlus 8 Pro, 8T, 9 और 9R मॉडल यूजर्स फ्री में डिस्प्ले बदलवा पाएंगे।
  • OnePlus ने यह कदम डिस्प्ले में आ रही ग्रीन लाइन दिक्कत के लिए उठाया है।
विज्ञापन
OnePlus ने ग्रीन लाइन डिस्प्ले दिक्कत से जूझ रहे स्मार्टफोन मॉडल के लिए भारत में एक फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट प्रोग्राम शुरू किया है। इस प्रोग्राम में OnePlus 8 Pro, OnePlus 8T, OnePlus 9 और OnePlus 9R मॉडल शामिल हैं जिसमें यूजर्स बिना किसी कॉस्ट के एक स्क्रीन रिप्लेसमेंट कर सकते हैं। अगर आप भी OnePlus के इन स्मार्टफोन मॉडल का इस्तेमाल कर रहे हैं और ऐसी दिक्कत का सामना कर रहे हैं तो यह मौका आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।


OnePlus स्मार्टफोन में आ रही खामी


OnePlus ने यह कदम डिस्प्ले में आ रही ग्रीन लाइन दिक्कत के बहुत ज्यादा बढ़ने के चलते उठाया गया है। यह एक हार्डवेयर दिक्कत है, जिसे अक्सर सॉफ्टवेयर दिक्कत समझा जाता है। OnePlus का लक्ष्य इस प्रोग्राम के जरिए ग्राहकों की दिक्कतों को दूर करना है और स्मार्टफोन की ड्यूराबिलिटी बढ़ाना है।

वर्तमान में यह प्रोग्राम सिर्फ भारत तक सीमित है, लेकिन OnePlus अन्य क्षेत्रों में प्रोग्राम को विस्तार करने का प्लान बना रहा है। कंपनी ने मॉइस्चर और टेंप्रेचर रेसिस्टेंस में सुधार के लिए नई डिस्प्ले टेक्नोलॉजी भी लागू की है। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह फ्री रिप्लेसमेंट प्रोग्राम खासतौर पर ग्रीन लाइन दिक्कत के लिए है और स्क्रीन पर फिजिकल डेमेज को कवर नहीं करता है।


OnePlus 9R Specifications


OnePlus 9R में 6.5 इंच की फ्लूइड AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका FHD+ रेजोल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 870 प्रोसेसर दिया गया है। बैटरी बैकअप के मामले में इस फोन में 4,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 65W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। सिक्योरिटी के लिए यह फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। कैमरा सेटअप की बात करें तो OnePlus 9R के रियर में F/1.7 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, F/2.2 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा, 5 मेगापिक्सल तीसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का चौथा कैमरा दिया गया है। वहीं इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए F/2.4 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  2. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  4. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  7. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  8. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  9. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  10. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »