OnePlus 13 होगा 24GB RAM, 1TB स्टोरेज और Snapdragon 8 Elite चिप के साथ लॉन्च

OnePlus चीनी बाजार में OnePlus 13 को 31 अक्टूबर को लॉन्च करने वाला है।

OnePlus 13 होगा 24GB RAM, 1TB स्टोरेज और Snapdragon 8 Elite चिप के साथ लॉन्च

Photo Credit: OnePlus

OnePlus 12 5G में 50MP सोनी LYT-808 प्राइमरी कैमरा है।

ख़ास बातें
  • OnePlus बाजार में 31 अक्टूबर को OnePlus 13 पेश करने वाला है।
  • OnePlus 13 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर है।
  • वनप्लस 13 में 24GB तक LPDDR5x रैम मिलेगी।
विज्ञापन
OnePlus बाजार में 31 अक्टूबर को OnePlus 13 पेश करने वाला है। ब्रांड ने अब तक स्मार्टफोन के डिजाइन और डिस्प्ले का खुलासा किया है, हालांकि इसके अलावा अन्य सुविधाओं की पुष्टि नहीं हुई है। क्वालकॉम द्वारा आधिकारिक तौर पर स्नैपड्रैगन 8 एलीट मोबाइल प्लेटफॉर्म की घोषणा के बाद वनप्लस ने पुष्टि की है कि OnePlus 13 में नया प्रोसेसर होगा। आइए OnePlus 13 के बारे में विस्तार से जानते हैं।


OnePlus 13 में मिलेगा स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिप


OnePlus चीन के प्रेसिडेंट लुईस ली ने घोषणा की कि कंपनी OnePlus 13 के परफॉर्मेंस पर बात करने के लिए 23 अक्टूबर को सुबह 10 बजे चीन में एक स्पेशल इवेंट आयोजित करेगी। यह इवेंट OnePlus 13 के परफॉर्मेंस पर बात करते हुए स्नैपड्रैगन 8 एलीट की कैपेसिटी को दिखाता है। ली ने कहा कि स्नैपड्रैगन 8 एलीट में परफॉर्मेंस और एनर्जी एफिशिएंसी में महत्वपूर्ण अपग्रेड है। वनप्लस 13 एक पावरफुल स्नैपड्रैगन 8 एलीट फ्लैगशिप फोन में से एक होने की उम्मीद है। यह भी खुलासा किया कि वनप्लस 13 में एक्सक्लूसिव परफॉर्मेंस टेक्नोलॉजी होंगी, जो एक यूनिक गेमिंग अनुभव प्रदान करेंगी।


OnePlus 13 Specifications


TSMC के 3nm प्रोसेस पर तैयार स्नैपड्रैगन 8 एलीट में 4.32GHz पर 2 सुपर कोर और 6 परफॉर्मेंस कोर के साथ सेकेंड जनरेशन का ओरियन सीपीयू है। खासतौर पर मोबाइल डिवाइसेज के लिए डिजाइन किया गया यह नया आर्किटेक्चर पहली जनरेशन के मुकाबले में एनर्जी एफिशिएंसी में 45% सुधार प्रदान करता है। Snapdragon 8 Elite से लैस वनप्लस 13 में 24GB तक LPDDR5x रैम और 1TB तक UFS 4.0 स्टोरेज मिलेगी। यह इतनी बड़ी मेमोरी वाला पहला एंड्रॉइड फ्लैगशिप होगा। चिप के परफॉर्मेंस को ज्यादा करने के लिए ColorOS 15 टीम ने टाइडल इंजन नाम एक नया चिप लेवल सॉल्युशन पेश किया है। ब्रांड ने अब तक खुलासा किया है कि OnePlus 13 तीन रंगों जैसे कि काला, सफेद और नीला में उपलब्ध होगा। इसमें री-डिजाइन रियर पैनल और फ्रंट में माइक्रो-क्वाड-कर्व्ड BOE X2 OLED पैनल है। 

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Slim IP68 and IP69-rated design
  • Magnetic accessories
  • Sharp 120Hz display
  • Plenty of AI features
  • Buttery smooth software performance
  • Great battery life
  • Fast wired and wireless charging
  • कमियां
  • AI image editing tools aren't impressive
  • Accessories need the magnetic case to function
डिस्प्ले6.82 इंच
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन1440x3168 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  6. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  8. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  9. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  10. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »