Oppo, Vivo और Xiaomi ने की 9,000 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी

इसमें कस्टम्स ड्यूटी और GST की चोरी शामिल है। इन कंपनियों ने पिछले तीन वित्त वर्षों में यह टैक्स चोरी की है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 23 जुलाई 2023 12:44 IST
ख़ास बातें
  • इसमें कस्टम्स ड्यूटी और GST की चोरी शामिल है
  • Vivo ने 2,923.25 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी की है
  • Xiaomi के भारत में बिजनेस के लिए मुश्किलें बढ़ रही हैं

इन कंपनियों ने पिछले तीन वित्त वर्षों में यह टैक्स चोरी की है

चाइनीज स्मार्टफोन कंपनियों Oppo Mobile, Vivo India और Xiaomi Technology ने लगभग 9,000 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी की है। यह जानकारी केंद्र सरकार की ओर से संसद को दी गई है। इसमें कस्टम्स ड्यूटी और गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) की चोरी शामिल है। इन कंपनियों ने पिछले तीन वित्त वर्षों में यह टैक्स चोरी की है। 

मिनिस्टर ऑफ स्टेट फॉर इलेक्ट्रॉनिक्स एंड IT Rajeev Chandrasekhar ने राज्यसभा में बताया कि इन कंपनियों ने लगभग 9,000 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी की है और इसमें से सरकार से 1,629.87 करोड़ रुपये को रिकवर किया है। Oppo ने 5,086 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी की है। इसमें 4,403 करोड़ रुपये की कस्टम्स ड्यूटी और 683 करोड़ रुपये का GST शामिल है। Vivo ने 2,923.25 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी की है। इसमें 2,875 करोड़ रुपये की कस्टम्स ड्यूटी और 48.25 करोड़ रुपये का GST शामिल है। इसके अलावा चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Xiaomi के मामले में 851.14 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी पकड़ी गई है। इसमें 682.51 करोड़ रुपये की कस्टम्स ड्यूटी और 168.63 करोड़ रुपये का GST शामिल है। 

Xiaomi के भारत में बिजनेस के लिए मुश्किलें बढ़ रही हैं। कंपनी को मार्केट शेयर में कमी और रेगुलेटरी सख्ती जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। शाओमी ने देश में अपनी यूनिट की रिस्ट्रक्चरिंग करने का फैसला किया है। इस वजह से कंपनी से वर्कर्स की छंटनी की जा रही है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शाओमी के पास इस वर्ष की शुरुआत में देश में लगभग 1,500 वर्कर्स थे। कंपनी ने हाल ही में लगभग 30 वर्कर्स की छंटनी की है। यह जल्द ही दोबारा छंटनी कर सकती है। पिछले कुछ महीनों में कंपनी का मार्केट शेयर कम हुआ है। इस वजह से यह अपने रिसोर्सेज का बेहतर इस्तेमाल करने और खर्च को घटाने जैसे उपाय कर रही है। इसके मार्केट शेयर में Samsung जैसी कंपनियों ने सेंध लगाई है। कम प्राइस वाले स्मार्टफोन्स की कैटेगरी में कम मौजूदगी से भी कंपनी को नुकसान हो रहा है। 

सरकार ने चाइनीज मोबाइल कंपनियों के लिए नए रूल्स बनाए हैं। सरकार ने इन कंपनियों को देश में उनके कारोबार में भारतीय इक्विटी पार्टनर्स को शामिल करने के लिए कहा है। इसके अलावा इन कंपनियों को चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर, चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर और चीफ टेक्निकल ऑफिसर जैसी सीनियर पोजिशंस पर भारतीय एग्जिक्यूटिव्स को नियुक्त करना होगा। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  6. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  7. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  8. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  9. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.