Oppo Reno 12F 5G में मिल सकते हैं AI फीचर्स

Reno 12F 5G को 8 GB + 256 GB के एकमात्र वेरिएंट में उपलब्ध कराया जा सकता है। इसका प्राइस 329 यूरो (लगभग 29,400 रुपये) होने की संभावना है

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 18 जून 2024 15:49 IST
ख़ास बातें
  • यह इस वर्ष फरवरी में पेश किए गए Reno 11F 5G की जगह ले सकता है
  • Reno 12F 5G को 8 GB + 256 GB के एकमात्र वेरिएंट में लाया जा सकता है
  • इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है

यह कंपनी की Reno 12 5G सीरीज का हिस्सा होगा

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo के Reno 12F 5G में 6.67 इंच फुल HD+ डिस्प्ले हो सकता है। यह कंपनी की Reno 12 5G सीरीज का हिस्सा होगा। इस स्मार्टफोन को कुछ सर्टिफिकेशन साइट्स पर देखा गया है। इसके स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। यह इस वर्ष फरवरी में पेश किए गए Reno 11F 5G की जगह ले सकता है। 

PassionateGeekz की रिपोर्ट के अनुसार, इस स्मार्टफोन को चुनिंदा मार्केट्स में 18 जून को लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ Reno 12 5G और Reno 12 Pro 5G को भी लाया जा सकता है। Reno 12F 5G को 8 GB + 256 GB के एकमात्र वेरिएंट में उपलब्ध कराया जा सकता है। इसका प्राइस 329 यूरो (लगभग 29,400 रुपये) होने की संभावना है। इस रिपोर्ट में Reno 12F 5G का लीक हुआ डिजाइन भी शेयर किया गया है। यह ऑरेंज और ग्रीन कलर्स में दिख रहा है। इसमें सर्कुलर रियर कैमरा मॉड्यूल है जिसमें तीन कैमरा और एक Halo Light यूनिट है। Halo Light फीचर को गेमिंग मोड, चार्जिंग की स्थिति, मैसेज के अलर्ट्स और इनकमिंग कॉल्स का संकेत देने के लिए कस्टमाइज किया जा सकता है। 

इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच फुल HD+ AMOLED 2.5D स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 240 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 600 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगी। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 Energy 12 GB के LPRRR4X RAM और 512 GB की UFS स्टोरेज के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन की 5,000 mAh की बैटरी 45 W SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। 

Reno 12F 5G की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का OmniVision OVD50D प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का IMX355 कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर हो सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है। इस स्मार्टफोन में AI Eraser, AI Smart Image Matting और AI Studio टूल्स जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े फीचर्स हो सकते हैं। पिछले कुछ वर्षों में स्मार्टफोन्स की मीडियम रेंज में Oppo की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इसकी अगले कुछ महीनों में कुछ नए स्मार्टफोन्स लॉन्च करने की योजना है। 
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 7050

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2412x1080 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sleek and slim design
  • Vibrant 120Hz AMOLED display
  • Fast wired charging
  • Versatile camera system
  • Useful AI features
  • Bad
  • Bloatware
  • No wireless charging
  • Pricing could have been better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  5. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  6. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. OnePlus N6 Lite vs iQOO Z10 Lite 5G vs Samsung Galaxy A06 5G:₹20 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  4. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  5. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
  6. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  8. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  9. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  10. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.