• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Oppo Reno 12F 5G फोन 8GB रैम, 5000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग के साथ होगा लॉन्च! Geekbench पर स्पॉट

Oppo Reno 12F 5G फोन 8GB रैम, 5000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग के साथ होगा लॉन्च! Geekbench पर स्पॉट

यह SuperVOOC फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस होगा।

Oppo Reno 12F 5G फोन 8GB रैम, 5000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग के साथ होगा लॉन्च! Geekbench पर स्पॉट

Photo Credit: Oppo

Oppo Reno 11F 5G (फोटो में) का सक्सेसर होगा अपकमिंग फोन

ख़ास बातें
  • फोन में 8GB रैम यहां बताई गई है।
  • यह आउट ऑफ द बॉक्स Android 14 के साथ आने वाला है।
  • फोन में MediaTek Dimensity 6300 आने की संभावना है।
विज्ञापन
Oppo स्मार्टफोन्स की पॉपुलर सीरीज Oppo Reno 12 में कंपनी अगला एडिशन Oppo Reno 12F के रूप में करने जा रही है। फोन कई लीक्स और सर्टीफिकेशंस में नजर आ चुका है। फोन का मॉडल नम्बर CPH2637 बताया गया है जो हाल ही में TDRA (UAE) सर्टीफिकेशन, और SIRIM (मलेशिया) सर्टिफिकेशन में दिखा था। फोन को BIS सर्टिफिकेशन में भी देखा जा चुका है। फोन के दोनों वर्जन लॉन्च किए जा सकते हैं, यानी 4G के साथ ही इसका 5G वर्जन भी मार्केट में आ सकता है। फोन में ग्रे, ग्रीन, और ओरेंज शेड्स संभावित हैं। 4G फोन में NFC सपोर्ट नहीं होगा जबकि 5G मॉडल में एनएफसी फीचर होने की बात सामने आई है। अब लॉन्च से पहले OPPO Reno 12F 5G पॉपुलर बेंचमार्क लिस्टिंग में भी स्पॉट हो गया है। 

OPPO Reno 12F 5G का लॉन्च 18 जून के लिए संभावित बताया गया है। फोन लॉन्च से ठीक पहले गीकबेंच लिस्टिंग में नजर (via) आया है। Geekbench में इसका मॉडल नम्बर CPH2637 ही है जो अन्य सर्टिफिकेशंस से भी मेल खाता है। फोन ने सिंगल कोर टेस्ट में 677 पॉइंट्स का स्कोर किया है, जबकि मल्टीकोर टेस्ट में 1415 पॉइंट्स का स्कोर किया है। फोन में MediaTek Dimensity 6300 आने की संभावना है। यह एक ऑक्टाकोर प्रोसेसर है जिसमें दो कोर 2.40GHz पर क्लॉक्ड हैं, जबकि 6 कोर 2.0GHz पर क्लॉक्ड हैं। ग्राफिक्स के लिए डिवाइस के साथ Mali-G57 GPU मेंशन किया गया है। 

फोन में 8GB रैम यहां बताई गई है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यह आउट ऑफ द बॉक्स Android 14 के साथ आने वाला है। इससे पहले फोन को TUV Rheinland सर्टिफिकेशन भी प्राप्त हो चुका है। जिसके मुताबिक इस फोन में 5000mAh की बैटरी होगी, जिसके साथ में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा। यह SuperVOOC फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस होगा। फोन Oppo Reno 11F 5G का सक्सेसर होगा। 

Oppo Reno 11F 5G में 6.7 इंच AMOLED फुल HD+ डिस्प्ले है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड ColorOS 14 पर काम करता है। यह फोन MediaTek Dimensity 7050 SoC के साथ आता है। डिवाइस में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 67W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर फोन में मौजूद है। रियर में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 64 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल मैक्रो शूटर दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह धूल और पानी के छींटों से बचाव के लिए IP65 रेटिंग से लैस है। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए गैजेट्स 360 के साथ जुड़े रहें। 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 7050
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन2412x1080 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  5. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  6. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  7. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  8. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  9. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  10. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »