12,200 रुपये सस्ता मिल रहा Oppo Reno 12 Pro, 12GB RAM के साथ 50MP फ्रंट कैमरा से लैस

Oppo के बीत साल लॉन्च हुए मिड रेंज स्मार्टफोन Oppo Reno 12 Pro पर अमेजन पर डिस्काउंट मिल रहा है।

12,200 रुपये सस्ता मिल रहा Oppo Reno 12 Pro, 12GB RAM के साथ 50MP फ्रंट कैमरा से लैस

Photo Credit: Oppo

Oppo Reno 12 Pro में 6.7 इंच की फुलएचडी+ कर्व्ड OLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Oppo Reno 12 Pro में 6.7 इंच की फुलएचडी+ कर्व्ड OLED डिस्प्ले है।
  • Oppo Reno 12 Pro के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Oppo Reno 12 Pro में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन
Oppo के बीत साल लॉन्च हुए मिड रेंज स्मार्टफोन Oppo Reno 12 Pro पर अमेजन पर डिस्काउंट मिल रहा है। यह मौका इसे खरीदने का फायदेमंद समय साबित हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा और 50 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है। इसमें 6.7 इंच की FHD+ कर्व्ड OLED डिस्प्ले दी गई है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 एनर्जी चिपसेट से लैस है। आइए Oppo Reno 12 Pro पर मिलने वाले ऑफर्स और डिस्काउंट से लेकर स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Oppo Reno 12 Pro Price


Oppo Reno 12 Pro का 12GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट 29,799 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि बीते साल जुलाई में 40,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर की बात करें तो OneCard क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर फ्लैट 1,000 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 28,799 रुपये हो जाएगी। एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 28,000 रुपये तक बचत हो सकती है। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर फुल बेनिफिट एक्सचेंज में दिए जाने वाले डिवाइस की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। यह फोन लॉन्च कीमत से करीब 12,200 रुपये सस्ता मिल रहा है।


Oppo Reno 12 Pro Specifications


Oppo Reno 12 Pro में 6.7 इंच की फुलएचडी+ कर्व्ड OLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2,412 x 1,080 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 1,200 निट्स तक है। इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन दिया गया है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 एनर्जी प्रोसेसर से लैस है। इन स्मार्टफोन में 12GB RAM और 512GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा बढ़ाया जा सकता है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड ColorOS 14.1 पर काम करता है।

कैमरा सेटअप के लिए Reno 12 Pro के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। Reno 12 Pro में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W वायर्ड SuperVOOC चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4,जीपीएस, ग्लोनास, गैलीलियो, क्यूजेडएसएस और यूएसबी टाइप-सी सपोर्ट शामिल है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Sleek and slim design
  • Vibrant 120Hz AMOLED display
  • Fast wired charging
  • Versatile camera system
  • Useful AI features
  • कमियां
  • Bloatware
  • No wireless charging
  • Pricing could have been better
डिस्प्ले6.70 इंच
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1080x2412 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  5. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  6. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  7. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  8. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  9. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »