Oppo Reno 11, Reno 11 Pro ट्रिपल कैमरा के साथ अगले सप्ताह होंगे लॉन्च

Oppo ने चीन में अपनी वेबसाइट के जरिए इन स्मार्टफोन्स के लिए प्री-ऑर्डर लेने शुरू कर दिए हैं। इन्हें चार कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 15 नवंबर 2023 15:51 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी की Reno 11 सीरीज को 23 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा
  • ये स्मार्टफोन्स Oppo Reno 10 और Reno 10 Pro की जगह लेंगे
  • इनमें SLR लेवल के पोट्रेट शॉट्स लेने की क्षमता का दावा किया गया है

इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8+ Gen 1 SoC दिया जाएगा

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo की Reno 11 सीरीज को अगले सप्ताह लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन सीरीज में Oppo Reno 11 और Reno 11 Pro शामिल हो सकते हैं। ये Oppo Reno 10 और Reno 10 Pro की जगह लेंगे। इन स्मार्टफोन्स को चार कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। 

कंपनी ने चाइनीज मैसेजिंग प्लेटफॉर्म  Weibo पर शेयर किए गए पोस्टर में Reno 11 सीरीज को 23 नवंबर को लॉन्च करने की जानकारी दी है। Oppo ने चीन में अपनी वेबसाइट के जरिए इन स्मार्टफोन्स के लिए प्री-ऑर्डर लेने शुरू कर दिए हैं। कंपनी की वेबसाइट पर Reno 11 सीरीज के डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस के टीजर दिए जा रहे हैं। इसमें SLR लेवल के पोट्रेट शॉट्स लेने की क्षमता का दावा किया गया है। इसे Fluorite blue, Moonstone, Turquoise और Obsidian black कलर्स में खरीदा जा सकेगा। इन स्मार्टफोन्स में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट होगी। 

कुछ लीक में बताया गया था कि Reno 11 Pro में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8+ Gen 1 SoC को LPDDR5X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज के साथ दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में एक Sony IMX355 अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2x ऑप्टिकल जूम के साथ Sony IMX709 टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। इसमें 4,800 mAh की बैटरी 67 W चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ दी जा सकती है। 

पिछले महीने Oppo ने A79 5G को लॉन्च किया था। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6020 SoC दिया गया है। इसे 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज के एकमात्र वेरिएंट में लाया गया है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 33 W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी सिंगल चार्ज में 26 घंटे तक चल सकती है। यह स्मार्टफोन Oppo A78 5G की जगह लेगा। डुअल सिम (नैनो) वाले इस स्मार्टफोन में 6.72 इंच फुल HD+ (1,080x2,400 पिक्सल) LCD स्क्रीन 90 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 650 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ है। इसमें MediaTek Dimensity 6020 SoC के साथ 8 GB का LPDDR4X RAM और 128 GB की स्टोरेज है। इसका मुकाबला OnePlus Nord CE 3 Lite 5G, Vivo T2 5G और Samsung Galaxy M34 5G से होगा। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Immersive, bright display
  • Versatile camera system
  • Good battery life, quick charging
  • Bad
  • Bloated software
  • Competition offers better performance
  • No IP rating or stereo speakers
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.74 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1240x2772 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo भारत में ला रही सस्ता फोन, 50MP दो कैमरा, 7200mAh होगी बैटरी!
  2. Airtel ने शुरू किया FREE सैटेलाइट इंटरनेट! SpaceX से डील, बिना मोबाइल नेटवर्क भी चलेंगे WhatsApp जैसे ऐप
  3. iQOO का तहलका! लॉन्च करेगी 15,000mAh बैटरी वाला फोन! मिल सकते हैं 200MP दो कैमरा!
  4. iQOO Neo 11 Ultra में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. iQOO Buds भारत में 20 अगस्त को होंगे लॉन्च, डिजाइन आया सामने
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 15, iQOO 15R, iQOO Neo 10 हुए ₹10 हजार तक महंगे!
  2. ₹1325 सस्ता खरीदें 7000mAh बैटरी वाला Oppo फोन! यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  3. Apple पर अमेरिकी सरकार का चाइनीज मेमोरी चिप्स से दूरी बनाने का प्रेशर
  4. iQOO Neo 11 Ultra में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. iQOO का तहलका! लॉन्च करेगी 15,000mAh बैटरी वाला फोन! मिल सकते हैं 200MP दो कैमरा!
  6. Vivo भारत में ला रही सस्ता फोन, 50MP दो कैमरा, 7200mAh होगी बैटरी!
  7. Airtel ने शुरू किया FREE सैटेलाइट इंटरनेट! SpaceX से डील, बिना मोबाइल नेटवर्क भी चलेंगे WhatsApp जैसे ऐप
  8. IND vs SL Test Match LIVE: भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच आज, यहां देखें फ्री!
  9. iQOO Buds भारत में 20 अगस्त को होंगे लॉन्च, डिजाइन आया सामने
  10. ₹4500 सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP 3 कैमरा वाला फोन! Flipkart पर जबरदस्त ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.