Realme 1 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और सारे फीचर

Oppo के सब-ब्रांड Realme का स्मार्टफोन Realme 1 मंगलवार को भारत में लॉन्च कर दिया गया। Realme 1 की कीमत 8,990 रुपये से शुरू होती है और वेरिएंट के हिसाब से 13,990 रुपये तक जाती है...

Realme 1 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और सारे फीचर
विज्ञापन
Oppo के सब-ब्रांड Realme का स्मार्टफोन Realme 1 मंगलवार को भारत में लॉन्च कर दिया गया। Realme 1 की कीमत 8,990 रुपये से शुरू होती है और वेरिएंट के हिसाब से 13,990 रुपये तक जाती है। Realme  ब्रांड को कंपनी ने 10,000 रुपये से 20,000 रुपये कीमत रेंज में उतारने का वादा किया था। इस स्मार्टफोन की बिक्री अमेज़न इंडिया के साथ एक्सक्लूसिव तौर पर स्ट्रैटिजिक साझेदारी के तहत की जाएगी। स्मार्टफोन का डिज़ाइन  Oppo F7 और Oppo A3 से मेल खाता है। कंपनी हालांकि, आने वाले समय में 10,000 - 20,000 रुपये रेंज से बाहर भी खुद को ले जा सकती है।
 

Realme 1 की भारत में कीमत, लॉन्च ऑफर

Realme 1 के 3 जीबी/32 जीबी वेरिएंट की कीमत 8,990 रुपये है। 4 जीबी/64 जीबी वाले वेरिएंट के लिए चुकाने होंगे 10,990 रुपये। यदि और ज्यादा रैम की तलाश है तो Realme 1 का 6 जीबी/128 जीबी वेरिएंट भी लाया गया है, जो 13,990 रुपये कीमत वाला है। Jio के साथ 4,850 रुपये का फायदा दिया जाएगा। साथ ही Realme 1 पर बिना ब्याज वाली ईएमआई के साथ खरीदा जा सकता है। एसबीआई ग्राहकों को 5 फीसदी का कैशबैक मिलेगा। साथ में मुफ्त केस और स्क्रीन प्रोटेक्टर भी ग्राहक को दिए जाएंगे। Realme 1 डायमंड ब्लैक, मूनलाइट सिल्वर (यह वेरिएंट जून में आएगा) और सोलर रेड रंग में आएगा।
 
oppo realme 1
 

Realme 1 स्पेसिफिकेशन

Realme 1 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.0 पर चलता है। इसमें 6 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले है। स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 84.75% है। Realme 1 में काम करता है ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ है। हैंडसेट 3 जीबी, 4 जीबी और 6 जीबी रैम वेरिएंट विकल्प में आया है। हैंडसेट में डुअल कोर एआई स्पेसिफिक चिप भी दी गई है।

Realme 1 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जो एलईडी फ्लैश के साथ आता है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। कैमरे को मदद मिलेगी एआई ब्यूटी 2.0 फीचर की, जिसके यूज़र को बेहतर अनुभव देने का दावा है। स्मार्टफोन में फेस अनलॉक है, फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है। स्टोरेज विकल्प में Realme 1 32 जीबी, 64 जीबी और 128 जीबी वेरिएंट में आया है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जाना संभव है। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से Realme 1 डुअल 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करता है। Realme 1 में 3410 एमएएच की बैटरी है। स्मार्टफोन का कुल वज़न 158 ग्राम है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Unique design
  • Great performance
  • Value for money
  • Good battery life
  • कमियां
  • Average cameras
  • No fingerprint sensor
  • Cluttered OS
डिस्प्ले6.00 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी60
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3410 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Oppo, Amazon India, Realme, Realme 1
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  2. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  3. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  4. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  6. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  7. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  8. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  9. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »