Realme का दावा, 40 दिन में बिके चार लाख Oppo Realme 1 स्मार्टफोन

Oppo Realme 1 को भारत में मई महीने में लॉन्च किया गया था। अब जानकारी सामने आई है कि उपलब्ध कराए जाने के 40 दिन के अंदर चार लाख ओप्पो रियलमी 1 हैंडसेट बिक चुके हैं।

Realme का दावा, 40 दिन में बिके चार लाख Oppo Realme 1 स्मार्टफोन
ख़ास बातें
  • Realme 1 एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर मिलता है
  • Realme 1 की कीमत 8,990 रुपये से होती है शुरू
  • Realme 1 को एंड्रॉयड पी अपडेट दिए जाने का वादा है
विज्ञापन
Oppo Realme 1 को भारत में मई महीने में लॉन्च किया गया था। अब जानकारी सामने आई है कि उपलब्ध कराए जाने के 40 दिन के अंदर चार लाख ओप्पो रियलमी 1 हैंडसेट बिक चुके हैं। यह जानकारी ओप्पो के ऑनलाइन ब्रांड Realme ने दी है। मार्केट में इस हैंडसेट की भिड़ंत Asus ZenFone Max Pro M1, Xiaomi Redmi Note 5 और Redmi Note 5 Pro जैसे लोकप्रिय फोन से होती है। अमेज़न इंडिया की वेबसाइट की मानें तो इस फोन को अमेज़न बेस्टसेलर रैंकिंग मिली है। इसके अलावा यह सबसे बेहतर रेटिंग पाने वाला फोन भी है। Amazon India पर इसकी रेटिंग 4.4 है। इस हैंडसेट को भारत में ही बनाया जाता है। ग्राहकों के लिए यह फोन डायमंड ब्लैक, सोलर रेड और लिमिटेड मूनलाइट सिल्वर रंग में उपलब्ध होता है।

Realme 1 के 3 जीबी/32 जीबी वेरिएंट की कीमत 8,990 रुपये है। 4 जीबी/64 जीबी वाले वेरिएंट के लिए चुकाने होंगे 10,990 रुपये। यदि और ज्यादा रैम की तलाश है तो Realme 1 का 6 जीबी/128 जीबी वेरिएंट भी लाया गया है, जो 13,990 रुपये कीमत वाला है। रियलमी का वादा है कि इस फोन को भविष्य में एड्रॉयड पी का अपडेट मिलेगा।


Realme 1 स्पेसिफिकेशन

Realme 1 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.0 पर चलता है। इसमें 6 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले है। स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 84.75% है। Realme 1 में काम करता है ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ है। हैंडसेट 3 जीबी, 4 जीबी और 6 जीबी रैम वेरिएंट विकल्प में आया है। हैंडसेट में डुअल कोर एआई स्पेसिफिक चिप भी दी गई है।

Realme 1 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जो एलईडी फ्लैश के साथ आता है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। कैमरे को मदद मिलेगी एआई ब्यूटी 2.0 फीचर की, जिसके यूज़र को बेहतर अनुभव देने का दावा है। स्मार्टफोन में फेस अनलॉक है, फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है। स्टोरेज विकल्प में Realme 1 32 जीबी, 64 जीबी और 128 जीबी वेरिएंट में आया है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जाना संभव है। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से Realme 1 डुअल 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करता है। Realme 1 में 3410 एमएएच की बैटरी है। स्मार्टफोन का कुल वज़न 158 ग्राम है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Unique design
  • Great performance
  • Value for money
  • Good battery life
  • कमियां
  • Average cameras
  • No fingerprint sensor
  • Cluttered OS
डिस्प्ले6.00 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी60
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3410 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo, Realme
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 8 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Nothing का 50MP कैमरा वाला फोन
  2. Instagram पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू, ये है आसान तरीका
  3. OnePlus Nord CE6 Lite vs Poco M8 5G vs Nothing Phone 3a Lite 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. Ather Energy के इलेक्ट्रिक स्कूटर Rizta की बड़ी कामयाबी, सेल्स हुई 3 लाख यूनिट्स से ज्यादा 
  5. IT एंप्लॉयीज एसोसिएशन ने की वर्क-फ्रॉम-होम को अनिवार्य बनाने की मांग, प्रधानमंत्री मोदी की अपील का असर
  6. दुनिया अभी 5G में उलझी है, चीन ने 6G की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम
  7. बच्चों के क्रेयॉन जैसी दिखने वाली Pen Drive! SanDisk Crayola USB-C भारत में लॉन्च
  8. Lyne Startup 70, Startup 68 TWS ईयरबड्स लॉन्च, साथ में Startup 80 कार चार्जर ने भी दी दस्तक, जानें
  9. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकती है 200 मेगापिक्सल की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  10. HP OmniBook Ultra 2026 लैपटॉप हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »