Oppo के Reno 14 में हो सकता है iPhone 12 जैसा डिजाइन

इस स्मार्टफोन के ऊपरी हिस्से में फ्लैट व्हाइट फिनिश है। इसमें R के शेप वाले कैमरा के लेआउट का पता चल रहा है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 28 अप्रैल 2025 17:25 IST
ख़ास बातें
  • Reno 14 सीरीज के स्मार्टफोन्स में मेटल का मिडल फ्रेम हो सकता है
  • इनका डिजाइन स्लिम और लाइटवेट रखा जा सकता है
  • पिछले सप्ताह Oppo के K13 5G की देश में बिक्री शुरू हुई थी

पिछले सप्ताह कंपनी के K13 5G की देश में बिक्री शुरू हुई थी

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo की Reno 14 सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी है। हाल ही में कंपनी ने भारत में Reno 13 और Reno 13 Pro को लॉन्च किया था। Reno 14 सीरीज के स्मार्टफोन्स में मेटल का मिडल फ्रेम हो सकता है। इनका डिजाइन स्लिम और लाइटवेट रखा जा सकता है। 

हाल ही में Reno 14 Pro के लीक हुए डिजाइन से यह स्मार्टफोन Reno 13 Pro के लगभग समान होने का संकेत मिला था। टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने चीन के माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर Reno 14 की दो इमेज शेयर की हैं। इनमें से पहली इमेज में रियर कैमरा मॉड्यूल दिख रहा है। इस स्मार्टफोन के ऊपरी हिस्से में फ्लैट व्हाइट फिनिश है। इसमें R के शेप वाले कैमरा के लेआउट का पता चल रहा है। इसमें दायीं ओर दो कैमरा हैं और तीसरा कैमरा एक कैप्सूल के शेप वाली रिंग के अंदर है। इसके नीचे ट्रिपल LED फ्लैश दिया गया है, जो कैमरा मॉड्यूल के अंदर है। 

इस स्मार्टफोन में मेटल कैमरा रिंग्स और स्मूद एजेज से iPhone के पुराने मॉडल्स के जैसा डिजाइन दिख रहा है। यह लगभग iPhone 12 के समान है। इस टिप्सटर की ओर से शेयर की गई दूसरी इमेज में साइड से इस स्मार्टफोन की साइड दिख रही है। इस साइड पर वॉल्यूम और पावर बटन दिए गए हैं। इसके साथ ही इसका स्लिम और लाइटवेट डिजाइन दिख रहा है। Reno 14 में मैजिक क्यूब हो सकता है। 

पिछले सप्ताह Oppo के K13 5G की देश में बिक्री शुरू हुई थी। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6 Gen 4 दिया गया है। K13 5G की 7,000 mAh की बैटरी 80 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन के 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 17,999 रुपये और 8 GB + 256 GB का 19,999 रुपये का है। इसे Icy Purple और Prism Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। डुअल-सिम (नैनो) वाला यह स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड ColorOS 15 पर चलता है। इसमें 6.7 इंच फुल HD+ (1,080 × 2,400 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ दिया गया है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.59 इंच

प्रोसेसर

3.35 मेगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

1 टीबी

बैटरी क्षमता

5,600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

2760x1256 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  5. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  6. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  7. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  8. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.