Oppo के K13 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 

इसमें 6.7 इंच फुल HD+ (1,080 × 2,400 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है

Oppo के K13 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 

इस स्मार्टफोन की 7,000 mAh की बैटरी 80 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है

ख़ास बातें
  • पिछले सप्ताह इस स्मार्टफोन को लॉन्च किया था
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6 Gen 4 दिया गया है
  • इस स्मार्टफोन की 7,000 mAh की बैटरी 80 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo के K13 5G की शुक्रवार से देश में बिक्री शुरू हुई है। पिछले सप्ताह इस स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6 Gen 4 दिया गया है। K13 5G की 7,000 mAh की बैटरी 80 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसकी बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart और कंपनी की वेबसाइट के जरिए की जाएगी। 

Oppo K13 5G का प्राइस, ऑफर्स

इस स्मार्टफोन के 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 17,999 रुपये और 8 GB + 256 GB का 19,999 रुपये का है। इसे Icy Purple और Prism Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इस स्मार्टफोन को Axis Bank, BOB, Federal Bank, HDFC Bank, IDFC, ICICI Bank और SBI bank के कार्ड्स से खरीदने पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा कस्टमर्स को चुनिंदा मॉडल्स पर 1,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिलेगा। फ्लिपकार्ट और Oppo पर 3,000 प्रति माह से नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी है। 

K13 5G के स्पेसिफिकेशंस

डुअल-सिम (नैनो) वाला यह स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड ColorOS 15 पर चलता है। इसमें 6.7 इंच फुल HD+ (1,080 × 2,400 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6 Gen 4 दिया गया है। K13 5G की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल OV50D40 कैमरा और 2 मेगापिक्सल OV02B1B सेकेंडरी कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का Sony IMX480 कैमरा दिया गया है। इसमें AI Clarity Enhancer और AI Reflection जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स भी मिलेंगे। इस स्मार्टफोन में 6,000 sq mm ग्रेफाइट शीट और 5,700 sq mm वेपर कूलिंग चैंबर है। 

इस स्मार्टफोन की 7,000 mAh की बैटरी 80 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसकी बैटरी को SuperVOOC फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी से सिर्फ 30 मिनटों में शून्य से 62 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। K13 5G को TL Certification Centre से फ्लुएंसी सर्टिफिकेशन मिला है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। हाल ही में Oppo ने Find N5 फोल्डेबल स्मार्टफोन को इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया था। इसमें Qualcomm का Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया गया है। 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  2. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  3. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  4. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  6. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  7. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  9. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  10. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »