Oppo Ace 2 स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट के साथ हुआ लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन

Oppo Ace 2 पिछले साल लॉन्च हुए Oppo Reno Ace फोन का अपग्रेड मॉडल है। हालांकि इस फोन में ओप्पो ने 'रेनो' ब्रांडिंग को हटाने का फैसला किया है।

Oppo Ace 2 स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट के साथ हुआ लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन

Oppo Ace 2 है क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 65 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस

ख़ास बातें
  • Oppo Ace 2 में शामिल है जबरदस्त 65 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  • स्मार्टफोन 48 मेगापिक्सल क्वाड रियर कैमरा सेटअप से है लैस
  • ओप्पो ऐस 2 में कंपनी ने दिया है दमदार Snapdragon 865 चिपसेट
विज्ञापन
Oppo Ace 2 स्मार्टफोन सोमवार को चीन में लॉन्च कर दिया है। फोन की खासियतें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट और क्वाड रियर कैमरा सेटअप है। फोन में स्क्रीन के ऊपर बाईं ओर एक सिंगल होल-पंच कटआउट है। ओप्पो ऐस 2 में 65 वाट सुपरवूक 2.0 फ्लैश चार्ज और 40 वाट एयर वूक वायरलेस फास्ट चार्जिंग फीचर शामिल है। फोन में 5G सपोर्ट है और इसमें 90 इंच रिफ्रेश रेट वाला 6.5 इंच फुल-एचडी+ डिस्प्ले है। Oppo Ace 2 पिछले साल लॉन्च हुए Oppo Reno Ace फोन का अपग्रेड मॉडल है। हालांकि इस फोन में ओप्पो ने 'रेनो' ब्रांडिंग को हटाने का फैसला किया है।
 

Oppo Ace 2 price

ओप्पो ऐस 2 के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 4,399 चीनी युआन (लगभग 47,500 रुपये) और इसके 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 3,999 चीनी युआन (लगभग 43,200 रुपये) है। Oppo Ace 2 का एक 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल भी है, जिसकी कीमत 5,599 चीनी युआन (लगभग 49,700 रुपये) है। स्मार्टफोन को ऑरोरा सिल्वर, मून रॉक ग्रे और फैंटेसी पर्पल रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। फोन 20 अप्रैल से चीन में बिक्री के उपलब्ध करा दिया जाएगा।
 

Oppo Ace 2 specifications

डुअल-सिम ओप्पो ऐस 2 एंड्रॉयड 10 पर आधारित कलरओएस 7.1 पर चलता है। फोन में 6.5-इंच (1080x2400 पिक्सल) फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जो गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन, 402ppi पिक्सल डेंसिटी और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ है। फोन में स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट दिया गया है, जो 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक की UFS 3.0 स्टोरेज सपोर्ट करता है।

Oppo Ace 2 में क्वाड कैमरा सेटअप है, जिसमें एफ/1.7 अपर्चर के साथ 48-मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा, एफ/2.2 अपर्चर के साथ 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, एफ/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल का मोनोक्रोम लेंस शामिल है। फ्रंट में एफ/2.4 अपर्चर के साथ 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

ओप्पो ऐस 2 में 65W SuperVOOC 2.0 फ्लैश चार्ज और 40W Air VOOC वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,000mAh बैटरी है। कनेक्टिविटी विकल्पों में वाई-फाई 802.11 एएक्स, 5जी एसए/एनएसए, ब्लूटूथ 5.1, और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। फोन का डाइमेंशन 160x75.4x8.6 एमएम है और इसका वज़न लगभग 185 ग्राम है। स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है और यह 2 स्टीरियो स्पीकर और डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ आता है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  4. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  5. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  6. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  9. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  10. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »