Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 

Oppo K14 Lite में 6.75 इंच अल्ट्रा ब्राइट डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Unisoc T7250 हो सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 15 सितंबर 2026 22:46 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 6.75 इंच डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा
  • Oppo K14 Lite में 7,000 mAh की बैटरी दी जाएगी
  • यह Android 16 पर बेस्ड Oppo के ColorOS 16 पर चलेगा

यह Android 16 पर बेस्ड Oppo के ColorOS 16 पर चलेगा

Photo Credit: Oppo

चाइनीज हैंडसेट मेकर Oppo का नया स्मार्टफोन भारत में कल (16 सितंबर) लॉन्च किया जाएगा। Oppo K14 Lite में Unisoc T7250 चिपसेट दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.75 इंच डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। Oppo K14 Lite में 7,000 mAh की बैटरी दी जाएगी। इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। यह Android 16 पर बेस्ड Oppo के ColorOS 16 पर चलेगा। 

Oppo K14 Lite के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर एक लैंडिंग पेज बनाया गया है। भारत में Oppo K14 Lite को 16 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के लिए डार्क ब्राउन और पर्पल कलर्स के विकल्प होंगे। यह Android 16 पर बेस्ड Oppo के ColorOS 16 पर चलेगा। Oppo K14 Lite में 7,000 mAh की बैटरी दी जाएगी। कंपनी ने इस स्मार्टफोन की बैटरी के 26 घंटे से अधिक का वीडियो प्लेबैक उपलब्ध कराने का दावा किया है। इस स्मार्टफोन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स दिए जाएंगे। Oppo K14 Lite की प्राइसिंग के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। 

Advertisement

इस स्मार्टफोन में 6.75 इंच अल्ट्रा ब्राइट डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। Oppo K14 Lite में Unisoc T7250 चिपसेट हो सकता है। इस स्मार्टफोन में फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा यूनिट मिल सकती है। Oppo K14 Lite की रियर कैमरा यूनिट में 13 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। Oppo K14 Lite का हार्डवेयर भारत में मई में पेश किए गए Oppo A6c 4G के समान हो सकता है। Oppo A6c में 6.75 इंच HD+ LCD डिस्प्ले (720 × 1,570 पिक्सल्स)  120 Hz के रिफ्रेश रेट और 900 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। 

Oppo A6c में Unisoc T7250 चिपसेट और Mali-G57 GPU है। इसमें सेंसर्स के तौर पर एक्सेलरोमीटर, एंबिएंट लाइट सेंसर और ई-कम्पास दिए गए हैं। इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS और 3.5mm ऑडियो जैक और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। Oppo A6c की 7000mAh की बैटरी 15 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  3. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  4. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  5. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  7. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  8. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  9. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  10. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.