Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 

Oppo K14 Lite में 6.75 इंच डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इस स्मार्टफोन में Unisoc T7250 चिपसेट हो सकता है। Oppo K14 Lite में फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है

Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 

Photo Credit: Oppo

इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है

ख़ास बातें
  • भारत में Oppo K14 Lite को 16 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Unisoc T7250 दिया जा सकता है
  • Oppo K14 Lite में 7,000 mAh की बैटरी दी जाएगी
विज्ञापन

चाइनीज हैंडसेट मेकर Oppo का नया स्मार्टफोन अगले सप्ताह भारत में लॉन्च किया जाएगा। Oppo K14 Lite में 6.75 इंच डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Unisoc T7250 दिया जा सकता है। Oppo K14 Lite में 7,000 mAh की बैटरी दी जाएगी। इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। 

आगामी स्मार्टफोन के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर एक लैंडिंग पेज लाइव हो गया है। भारत में Oppo K14 Lite को 16 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के लिए डार्क ब्राउन और पर्पल कलर्स के विकल्प होंगे।  यह Android 16 पर बेस्ड Oppo के ColorOS 16 पर चलेगा। इस स्मार्टफोन में 7,000 mAh की बैटरी दी जाएगी। Oppo ने इस स्मार्टफोन की बैटरी के 26 घंटे से अधिक का वीडियो प्लेबैक उपलब्ध कराने का दावा किया है। 

Oppo K14 Lite में 6.75 इंच डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इस स्मार्टफोन में Unisoc T7250 चिपसेट हो सकता है। Oppo K14 Lite में फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है।  इस स्मार्टफोन का हार्डवेयर भारत में मई में पेश किए गए Oppo A6c 4G के समान हो सकता है। Oppo A6c में 6.75 इंच HD+ LCD डिस्प्ले (720 × 1,570 पिक्सल्स)  120 Hz के रिफ्रेश रेट और 900 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके फ्रंट में में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

इस स्मार्टफोन में Unisoc T7250 चिपसेट और Mali-G57 GPU है। इसमें सेंसर्स के तौर पर एक्सेलरोमीटर, एंबिएंट लाइट सेंसर और ई-कम्पास दिए गए हैं। इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS और 3.5mm ऑडियो जैक और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। Oppo A6c की 7000mAh की बैटरी 15 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। Oppo Find X10 सीरीज को भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन सीरीज में नया OLED डिस्प्ले मिल सकता है। हालांकि, Oppo ने इस सीरीज के डिस्प्ले की पुष्टि नहीं की है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »