Oppo Find X9 जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS की वेबसाइट पर लिस्टिंग

इस स्मार्टफोन में 6.59 इंच फ्लैट LTPO OLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 26 सितंबर 2025 23:45 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 6.59 इंच फ्लैट LTPO OLED डिस्प्ले हो सकता है
  • Oppo Find X9 में 7,000 mAh की बैटरी होगी
  • इस स्मार्टफोन में Hasselblad ट्यून्ड रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी

इसमें सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo की Oppo Find X9 सीरीज को अगले महीने लॉन्च किया जाएगा। यह Oppo Find X8 सीरीज की जगह लेगी। आगामी स्मार्टफोन सीरीज के Oppo Find X9 की एक भारतीय सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्टिंग हुई है। इससे यह स्मार्टफोन जल्द ही देश में भी लॉन्च होने की पुष्टि हुई है। 

ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की वेबसाइट पर Oppo का एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - CPH2791 के साथ लिस्टेड है। यह मॉडल नंबर Oppo Find X9 का है। हालांकि, इस लिस्टिंग से आगामी स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी नहीं मिली है। कंपनी ने बताया है कि Oppo Find X9 सीरीज को 16 अक्टूबर को चीन में पेश किया जाएगा। इन स्मार्टफोन्स के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू हो गए हैं। 

आगामी स्मार्टफोन्स में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9500 का इस्तेमाल किया जाएगा। कस्टमर्स को इनमें ColorOS 16 प्री-इंस्टॉल्ड मिलेगा। Android 16 पर बेस्ड इस नए यूजर इंटरफेस को 15 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा। हाल ही में Oppo के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर, Pete Lau ने Oppo Find X9 सीरीज के इंटरनेशनल लॉन्च का भी टीजर दिया था। हालांकि, इंटरनेशनल मार्केट में इस स्मार्टफोन सीरीज के लॉन्च की तिथि की जानकारी नहीं दी गई है। नई स्मार्टफोन सीरीज में कंपनी की ओर से डिवेलप किया गया Trinity Engine होगा। इस सीरीज के Find X9 में 7,000 mAh और Find X9 Pro में 7,500 mAh की बैटरी दी जाएगी। इन स्मार्टफोन्स में Hasselblad ट्यून्ड रियर कैमरा यूनिट मिलेगी। इस सीरीज के Find X9 Pro में 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो  कैमरा 70 mm फोकल लेंथ और f/2.1 अपार्चर के साथ होगा। 

इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल में 6.59 इंच फ्लैट LTPO OLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। Oppo Find X9 में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-808 प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का Samsung JN5 अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का Samsung JN9 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा 3x ऑप्टिकल जूम के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का  Samsung JN1 कैमरा दिया जा सकता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  3. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  4. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  5. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  10. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  11. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  12. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  3. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  4. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  5. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  6. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.