50 मेगापिक्सल के 3 कैमरा के साथ लॉन्च हो सकता है Oppo Find X6 Pro

Find X6 Pro की कैमरा डिटेल्स पहले ही ऑनलाइन हो गई हैं। इसके रियर में 50 मेगापिक्सल के तीन सोनी कैमरा हो सकते हैं

50 मेगापिक्सल के 3 कैमरा के साथ लॉन्च हो सकता है Oppo Find X6 Pro

बेहतर इमेजिंग रिजल्ट्स के लिए इस हैंडसेट में MariSilicon X चिप का इस्तेमाल हो सकता है

ख़ास बातें
  • Oppo Find X6 में Snapdragon 8+ Gen 1 SoC प्रोसेसर होने की संभावना है
  • कंपनी ने इसके लॉन्च की तिथि की जानकारी नहीं दी है
  • इसके रियर में 50 मेगापिक्सल के तीन सोनी कैमरा हो सकते हैं
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी Oppo जल्द ही अपनी Find X6 के दो स्मार्टफोन -  Find X6 और Find X6 Pro लॉन्च कर सकती है। इनमें से Find X6 Pro की कैमरा डिटेल्स पहले ही ऑनलाइन हो गई हैं। इसके रियर में 50 मेगापिक्सल के तीन सोनी कैमरा हो सकते हैं। इसमें नया Snapdragon 8 Gen 2 SoC होने की संभावना है। 

Oppo Find X6 में Snapdragon 8+ Gen 1 SoC प्रोसेसर हो सकता है। टिप्सटर Digital Chat Station ने चाइनीज माइक्रोब्लॉगिंग साइट Weibo पर Find X6 Pro की कथित कैमरा डिटेल्स पोस्ट की हैं। इसके कैमरा सेटअप में ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ Sony IMX989 सेंसर और Sony IMX890 और Sony IMX890 सेंसर दिए जा सकते हैं। Find X6 Pro के मौजूदा प्रोटोटाइप की मोटाई लगभग 9.3 mm की है। लेंस के साथ मोटाई लगभग 14 mm की हो सकती है। 

पिछले लीक्स से पता चला था कि Oppo इस हैंडसेट में बेहतर इमेजिंग रिजल्ट्स के लिए MariSilicon X चिप का इस्तेमाल करेगी। कंपनी ने हाल ही में बताया था कि नया Find X स्मार्टफोन ऐसे शुरुआती हैंडसेट्स में होगा जो Qualcomm के नेक्स्ट जेनरेशन  Snapdragon 8 Gen 2 SoC मोबाइल प्लेटफॉर्म पर चलेगा। 

Oppo ने इस वर्ष फरवरी में Find X5, Find X5 Pro और  Find X5 Lite को लॉन्च किया था। Oppo के Find X5 Pro में ऑक्टाकोर Snapdragon 8 Gen 1 SoC दिया गया है। इसमें 6.70 इंच 10-बिट  QHD+ (1,440x3,216 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50 मेगापिक्सल सोनी IMX766 प्राइमरी सेंसर है। इसकी डुअल सेल बैटरी 5,000mAh की है और यह 10W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है। हाल ही में कंपनी ने चीन में नया स्मार्टफोन  A1 Pro 5G लॉन्च किया था। इसमें 6.7 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले और प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 695 SoC है।  Oppo A1 Pro 5G में 108 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। 4800mAh बैटरी से लैस इस स्मार्टफोन में 67W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट है। इसमें f/1.7 अपर्चर के साथ 108 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में सेल्फी कैमरा है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Camera, Sensor, China, Market, Battery, Launch, Processor, Oppo, Display, Sales
नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  3. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  6. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  7. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  10. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »