Oppo Find X10 Pro Max में MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट दिया जाएगा। इस चिपसेट का इस्तेमाल करने वाले शुरुआती स्मार्टफोन्स में यह शामिल होगा। चीन में पेश किए गए Oppo Find X10 Pro Max में 6.78 इंच Full-HD+ AMOLED डिस्प्ले है
Photo Credit: Oppo
इस स्मार्टफोन सीरीज में ग्लास का रियर पैनल है
चाइनीज डिवाइसेज मेकर Oppo की नई स्मार्टफोन सीरीज को भारत में अगले सप्ताह लॉन्च किया जाएगा। हाल ही में इस सीरीज को चीन में पेश किया गया था। इस सीरीज में Oppo Find X10, Oppo Find X10 E और Oppo Find X10 Pro Max शामिल हैं। हालांकि, कंपनी ने यह नहीं बताया है कि देश में इनमें से किन मॉडल्स को लॉन्च किया जाएगा। इन स्मार्टफोन्स के साथ Oppo Pad Mini और Enco X4 TWS ईयरफोन्स को भी लाया जा सकता है।
भारत में Oppo Find X10 सीरीज को 22 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी की इस स्मार्टफोन सीरीज के साथ Oppo Pad Mini और Oppo Enco X4 TWS ईयरफोन्स भी पेश करने की तैयारी है। Oppo की वेबसाइट पर इन तीनों डिवाइसेज के लिए लैंडिंग पेज बनाया गया है। देश में इस स्मार्टफोन सीरीज के Oppo Find X10 Pro Max को लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन सीरीज को इंटरनेशनल मार्केट में 21 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा।
Oppo Find X10 Pro Max में MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट दिया जाएगा। इस चिपसेट का इस्तेमाल करने वाले शुरुआती स्मार्टफोन्स में यह शामिल होगा। चीन में पेश किए गए Oppo Find X10 Pro Max में 6.78 इंच Full-HD+ AMOLED डिस्प्ले 144 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 2,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9600 Pro और ARM Mali G2 Ultra GPU दिया गया है। यह Android 17 पर बेस्ड ColorOS 17 पर चलता है।
इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल के दो कैमरा हैं। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 8,000mAh की बैटरी 80 W वायर्ड और 50 W वायरलेस फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इस स्मार्टफोन सीरीज में ग्लास का रियर पैनल है जो कैमरा मॉड्यूल तक जाता है। Oppo ने इसे बॉर्डरलेस डिजाइन बताया है। इंटरनेशनल मार्केट में Oppo Find X10 को Glacier Blue, Mist Grey और Glow Coral कलर्स और Oppo Find X10 Pro Max को Luna White और Titanium Grey कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इन स्मार्टफोन्स में इमेज प्रोसेसिंग के लिए Oppo का LUMO True Image Engine मिलेगा।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च