• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च

Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च

फ्लिपकार्ट बिल बिलियन डेज सेल में Nothing Phone 4b पर बैंक डिस्काउंट मिल रहा है।

Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च

Photo Credit: Nothing

Nothing Phone 4b में 6,000mAh की बैटरी दी गई है।

ख़ास बातें
  • Nothing Phone 4b ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 4 प्रोसेसर है।
  • Nothing Phone 4b में 6,000mAh की बैटरी दी गई है।
  • Nothing Phone 4b में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
विज्ञापन

फेस्टिव सीजन के मौके पर शुरू हुई Flipkart Big Billion Days Sale 2026 में Nothing Phone 4b पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। अगर आप ₹35,000 के बजट में नया Nothing फोन तलाश कर रहे हैं तो यह विकल्प आपके लिए सही साबित हो सकता है। बिग बिलियन डेज सेल में Nothing Phone 4b पर बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा कीमत में कटौती से कीमत पहले से ही काफी कम हो गई है। आइए Phone 4b की प्रभावी कीमत से लेकर ऑफर और स्पेसिफिकेशंस आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Nothing Phone 4b Offers

Nothing Phone 4b का 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर ₹25,999 में लिस्ट किया गया है, जिसे बीते महीने ₹35,999 में लॉन्च किया गया था। फीस वेवर कूपन से 149 की बचत हो सकती है। सेल के दौरान फ्लिपकार्ट एक्सिस क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर ₹1768 डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹24,082 हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना डिवाइस देने पर ₹23,180 तक कीमत कम हो सकती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए डिवाइस की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर काफी हद तक निर्भर करता है। सेल के दौरान यह फोन लॉन्च कीमत की तुलना में करीबन ₹11,917 सस्ता मिल रहा है।

Nothing Phone 4b Specifications


Nothing Phone 4b में 6.7 इंच की फुल HD+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1080×2344 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,000 निट्स पीक ब्राइटनेस है।
Phone 4b के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा है।
इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Nothing के इस फोन में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 4 प्रोसेसर दिया गया है।
Phone 4b में 6,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Nothing OS 4.1 पर चलता है। कंपनी 3 OS अपग्रेड्स और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स का दावा करती है।
Phone 4b वेपर कूलिंग चेंबर से लैस किया गया है, जिससे 400 स्क्वाअर मिमी हीट डिसिपेशन मिलता है।
नथिंग के इस फोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। 
यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग से लैस किया गया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  3. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  4. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  5. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  6. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  7. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  8. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  9. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  10. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »