Oppo Find N3 Flip 12 अक्टूबर को होगा भारत में लॉन्च, Sony का प्राइमरी कैमरा

इस वर्ष की शुरुआत में कंपनी ने अपना पहला स्मार्टफोन Find N2 Flip लॉन्च किया था। यह स्मार्टफोन चीन में लॉन्च किया जा चुका है

विज्ञापन
Written by रॉयडन सरेजो, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 7 अक्टूबर 2023 15:26 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में मेन कैमरा के तौर पर Sony IMX709 दिया गया है
  • इसमें 6.8 इंच फोल्डिंग डिस्प्ले फुल HD+ रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है
  • यह स्मार्टफोन चीन में लॉन्च किया जा चुका है

इसकी 4,300 mAh की बैटरी 44 W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo के दूसरा फोल्डेबल स्मार्टफोन Find N3 Flip 12 को 12 अक्टूबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस वर्ष की शुरुआत में कंपनी ने अपना पहला स्मार्टफोन Find N2 Flip लॉन्च किया था। यह स्मार्टफोन चीन में लॉन्च किया जा चुका है। 

Oppo Find N3 Flip में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9200 SoC दिया गया है, यह सेकेंड जेनरेशन TSMC 4 nm प्रोसेस पर बेस्ड है। इसमें 12 GB का LPDDR5X RAM होगा। इस स्मार्टफोन में मेन कैमरा के तौर पर Sony IMX709 दिया गया है। इसकी 4,300 mAh की बैटरी 44 W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि इसे केवल 56 मिनटों में 100 प्रतिशत चार्ज किया जा सकता है। इसमें कूलिंग के लिए एक ग्रेफाइट लेयर और हाई-परफॉर्मेंस जेल है। इसके अन्य स्पेसिफिकेशंस की Oppo ने पुष्टि नहीं की है। हालांकि, ये चीन में लॉन्च किए गए इस स्मार्टफोन के समान हो सकते हैं। 

इसमें 6.8 इंच फोल्डिंग डिस्प्ले फुल HD+ रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इसका बाहरी डिस्प्ले 3.26 इंच का होने की संभावना है। इसमें मेन कैमरा के अलावा 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 32 मेगापिक्सल का पोट्रेट कैमरा हो सकता है। इसमें सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है। इसके स्टोरेज वेरिएंट्स और कलर्स की जानकारी नहीं मिली है। कंपनी ने इसके प्राइस का भी खुलासा नहीं किया है। 

पिछले महीने कंपनी ने  बजट सेगमेंट में आने वाले स्मार्टफोन A18 को लॉन्च किया था। इसके स्पेसिफिकेशंस Oppo A38 के समान हैं। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G85 SoC दिया गया है। इसे संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में लॉन्च किया गया था। इसे सिंगल स्टोरेज वेरिएंट और ब्लू और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया गया है।इसकी 5,000 mAh की बैटरी नॉन-रिमूवेबल है। इस स्मार्टफोन में 6.56 इंच HD+ (1,612 x 720 पिक्सल) IPS LCD डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट और 720 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। डुअल सिम वाले A18 में ऑक्टाकोर MediaTek Helio G85 SoC के साथ Mali G52 MC2 GPU और 4 GB का LPDDR4x RAM है। इसमें 128 GB की स्टोरेज है, जिसे माइक्रोSD कार्ड के जरिए 1 TB तक बढ़ाया जा सकता है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Quality 120Hz main display
  • Well designed hinge
  • Capable rear camera setup
  • IPX4-rated design
  • Good battery life with speedy charging
  • Bad
  • Cover screen functionality is limited
  • Average video recording
  • No wireless charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.79 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9000

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  3. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  4. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  6. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  2. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  5. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  6. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  7. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  9. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  10. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.