Oppo Find N3 Flip बड़ी कवर स्क्रीन, ट्रिपल रियर कैमरा के साथ जल्द हो सकता है लॉन्च 

इस क्लैमशेल फोल्डेबल स्मार्टफोन के इंजीनियरिंग वेरिफिकेशन टेस्टिंग (EVT) फेज में होने की रिपोर्ट है जिससे इसके जल्द लॉन्च होने का संकेत मिल रहा है

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 23 जून 2023 15:18 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने अगले फोल्डेबल स्मार्टफोन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है
  • इस स्मार्टफोन के संभावित स्पेसिफिकेशंस लीक हुए हैं
  • यह हैंडसेट क्लैमशेल फोल्डेबल बिल्ड के साथ ब्लैक कलर में दिख रहा है

इस फोल्डेबल स्मार्टफोन के इंजीनियरिंग वेरिफिकेशन टेस्टिंग फेज में होने की रिपोर्ट है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo ने इस वर्ष मार्च में Oppo Find N2 Flip को MediaTek Dimensity 9000+ SoC के साथ भारत में लॉन्च किया था। कंपनी के इसके बाद Oppo Find N3 Flip लॉन्च करने की अटकल है। हालांकि, कंपनी ने अगले फोल्डेबल स्मार्टफोन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। इस स्मार्टफोन के संभावित स्पेसिफिकेशंस लीक हुए हैं। इस क्लैमशेल फोल्डेबल स्मार्टफोन के इंजीनियरिंग वेरिफिकेशन टेस्टिंग (EVT) फेज में होने की रिपोर्ट है जिससे इसके जल्द लॉन्च होने का संकेत मिल रहा है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में इसके संभावित स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दी गई है। इसमें यह हैंडसेट क्लैमशेल फोल्डेबल बिल्ड के साथ ब्लैक कलर में दिख रहा है। इसका बाहरी डिस्प्ले राउंडेड कॉर्नर्स के साथ है। इसके अलावा इसके रियर में तीन कैमरा दिख रहे हैं। Oppo Find N2 Flip में डुअल रियर कैमरा सेटअप था। ऐसी अटकल है कि Oppo Find N3 Flip को Oppo Reno 10 Pro के समान कैमरा सेटअप के साथ पेश किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है कि तो Oppo Find N3 Flip में 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। इसमें 32 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर और 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा दिया जा सकता है। 
Advertisement

हालांकि, Find N2 Flip की तुलना में इसमें बड़े बदलाव हो सकते हैं। Oppo Find N2 Flip के 8 GB RAM + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट को देश में 89,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। Oppo Find N2 Flip एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड ColorOS 13.0 पर चलता है। इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच का फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले1080x2520 पिक्सल के रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसका अन्य डिस्प्ले 3.62 इंच और 382x720 पिक्सल के रिजॉल्यूशन वाला है। 

Oppo Find N2 Flip में f/1.8 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिए गए हैं। इसकी 4,300mAh की बैटरी 44W SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Large, practical cover screen
  • Vivid folding display
  • Very good build quality
  • Good battery life, quick charging
  • Fluid and snappy performance
  • Capable primary camera
  • Bad
  • Underwhelming ultra-wide camera
  • No IP rating or wireless charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2520x1080 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  2. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  3. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  4. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  9. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.