• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Oppo Find N2 Flip दो डिस्प्ले, 50MP कैमरा के साथ भारत में लॉन्च, मिल रहा 10 हजार का डिस्काउंट

Oppo Find N2 Flip दो डिस्प्ले, 50MP कैमरा के साथ भारत में लॉन्च, मिल रहा 10 हजार का डिस्काउंट

Oppo Find N2 Flip में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है।

Oppo Find N2 Flip दो डिस्प्ले, 50MP कैमरा के साथ भारत में लॉन्च, मिल रहा 10 हजार का डिस्काउंट

Photo Credit: Oppo

Oppo Find N2 Flip में 6.8 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Oppo ने भारतीय बाजार में Oppo Find N2 Flip को लॉन्च कर दिया है।
  • Oppo Find N2 Flip के 8GB + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 89,999 रुपये है।
  • Oppo Find N2 Flip एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड ColorOS 13.0 पर चलता है।
विज्ञापन
Oppo ने भारतीय बाजार में Oppo Find N2 Flip को लॉन्च कर दिया है। चीनी कंपनी ने इस फोन को ग्लोबल मार्केट में दिसंबर में पेश किया था और बिक्री के लिए बीते माह उपलब्ध हुआ है। इस फोन में 6.8 इंच की AMOLED डिस्प्ले और 3.62 इंच की कवर डिस्प्ले दी गई है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको इस स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Oppo Find N2 Flip की कीमत और ऑफर


कीमत की बात की जाए तो Oppo Find N2 Flip के 8GB + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 89,999 रुपये है। कलर ऑप्शन के लिए यह Astral Black और Moonlit Purple कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। यह फोन बिक्री के लिए Flipkart, Oppo स्टोर्स समेत अन्य रिटेल स्टोर पर उपलब्ध होगा। ग्राहक इस फोन को 5 हजार रुपये एक्सचेंज बोसन और बैंक कार्ड से भुगतान पर 5 हजार रुपये कैशबैक पाकर महज 79,999 रुपये में अपना बना सकते हैं।
 

Oppo Find N2 Flip के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Oppo Find N2 Flip एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड ColorOS 13.0 पर चलता है। इस फोन में ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 9000+ SoC दिया गया है। डिस्प्ले की बात की जाए तो इस फोन में 6.8 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2520 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। वहीं दूसरी 3.62 इंच की डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 382x720 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 60Hz है।

Oppo Find N2 Flip में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Oppo के इस स्मार्टफोन में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। Oppo Find N2 Flip में 4,300mAh की बैटरी दी गई है जो कि 44W SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है। सिक्योरिटी के लिए यह फोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर के साथ आता है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Large, practical cover screen
  • Vivid folding display
  • Very good build quality
  • Good battery life, quick charging
  • Fluid and snappy performance
  • Capable primary camera
  • कमियां
  • Underwhelming ultra-wide camera
  • No IP rating or wireless charging
डिस्प्ले6.80 इंच
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन2520x1080 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  2. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  3. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  4. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  5. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  6. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  7. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  8. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  9. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  10. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »