Oppo F7 के 'पावरफुल' वेरिएंट की बिक्री भारत में 21 अप्रैल से

स्मार्टफोन निर्माता Oppo ने Oppo F7 का नया डायमंड ब्लैक वेरिएंट लॉन्च किया है। यह वेरिएंट 128 जीबी स्टोरेज वाला है।

Oppo F7 के 'पावरफुल' वेरिएंट की बिक्री भारत में 21 अप्रैल से

ओप्पो एफ7 डायमंड ब्लैक

ख़ास बातें
  • स्मार्टफोन निर्माता Oppo ने Oppo F7 का नया वेरिएंट उतारा
  • यह वेरिएंट 128 जीबी स्टोरेज वाला है
  • डायमंड ब्लैक एडिशन है 128 जीबी वाला पावरफुल वेरिएंट
विज्ञापन
स्मार्टफोन निर्माता Oppo ने Oppo F7 का नया डायमंड ब्लैक वेरिएंट लॉन्च किया है। यह वेरिएंट 128 जीबी स्टोरेज वाला है। Oppo F7 के लॉन्च इवेंट पर इसकी घोषणा की गई लेकिन इसकी उपलब्धता के बारे में कुछ नहीं कहा गया। डायमंड ब्लैक एडिशन 6 जीबी रैम के साथ आएगा और जैसा कि हमने पहले बताया, इंटरनल स्टोरेज 128 जीबी रहेगा। बता दें कि Oppo F7 का सोलर रेड वेरिएंट भी 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला है, जिसके लॉन्च होने की बात कही गई थी। फिलहाल इसकी उपलब्धता पर कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है।

इस कस्टम वेरिएंट में मेटल की मल्टी-लेयर दी गई है। ग्लास बैक भी फोन का हिस्सा है। इसकी कीमत 26,990 रुपये होगी। बता दें कि 4 जीबी/64 जीबी वेरिएंट 21,990 रुपये का है। नए एडिशन की बिक्री 21 अप्रैल से ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट, अमेज़न इंडिया के साथ-साथ पेटीएम और सभी ओप्पो ऑफलाइन स्टोर पर शुरू हो जाएगी।

 

Oppo F7 के स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम Oppo F7 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.0 पर चलता है। स्मार्टफोन में 6.2 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) फुल स्क्रीन 2.0 डिस्प्ले है। स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। इसमें 64 बिट ऑक्टा-कोर चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। रैम में यूज़र के लिए पास दो विकल्प हैं- 4 जीबी या 6 जीबी।

Oppo F7 में एफ/1.8 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। वहीं, इसमें एफ/2.0 अपर्चर वाला 25 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह रियल-टाइम एचडीआर क्षमता के साथ आता है। कंपनी ने एआई ब्यूटी 2.0 ऐप के बारे में भी बताया है। बताया गया है कि यह 296 फेसियल रिकग्निशन प्वाइंट को स्कैन कर सकता है। ओप्पो ने बताया कि यह ऐप किसी भी शख्स की उम्र, लिंग और त्वचा के रंग की पहचान कर सकता है।

इनबिल्ट स्टोरेज के लिहाज से भी इस स्मार्टफोन के दो वेरिएंट हैं- 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज। ज़रूरत पड़ने पर दोनों ही वेरिएंट में 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। Oppo F7 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ, यूएसबी ओटीजी और जीपीएस/ए-जीपीएस शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर हैंडसेट का हिस्सा हैं। बैटरी 3400 एमएएच की है। डाइमेंशन 156x75.3x7.8 मिलीमीटर है और वज़न 158 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Very light
  • Good battery life
  • Speedy CPU
  • High-quality selfie camera
  • कमियां
  • No fast charging
  • UI feels clunky and dated
  • Lacks premium feel
डिस्प्ले6.23 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी60
फ्रंट कैमरा25-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3400 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »