Oppo F7 हुआ 3,000 रुपये सस्ता, Amazon और Flipkart पर मिल रहा है नए दाम में

Oppo F7 में एफ/1.8 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। वहीं, इसमें एफ/2.0 अपर्चर वाला 25 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Oppo F7 हुआ 3,000 रुपये सस्ता, Amazon और Flipkart पर मिल रहा है नए दाम में
ख़ास बातें
  • ओप्पो एफ7 का 4 जीबी रैम अब 19,990 रुपये में मिल रहा है
  • Oppo F7 के 6 जीबी रैम को 23,990 रुपये में बेचा जा रहा है
  • Oppo F7 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.0 पर चलता है
विज्ञापन
Oppo F7 को भारत में इस साल मार्च महीने में लॉन्च किया गया था। लॉन्च के वक्त ओप्पो एफ7 के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज को ही उपलब्ध कराया गया था। इसकी कीमत थी 21,990 रुपये। इसके बाद अप्रैल में Oppo के इस फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 26,990 रुपये में लाया गया। अब लॉन्च के कुछ महीने के बाद ही Oppo F7 की कीमत कम हो गई। इस हैंडसेट के दोनों वेरिएंट को कम दाम में Amazon और Flipkart पर बेचा जा रहा है। Oppo F7 के 4 जीबी रैम वेरिएंट को 19,990 रुपये में लिस्ट किया गया है और 6 जीबी रैम वेरिएंट को 23,990 रुपये की कीमत में।

ऐसा प्रतीत होता है कि Oppo के Oppo F7 स्मार्टफोन की कीमत 3,000 रुपये तक कम हो गई है। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि कटौती आधिकारिक है या अस्थाई। हमने इस जानकारी को लेकर कंपनी से संपर्क किया है। कुछ पता चलते ही इस खबर को अपडेट किया जाएगा। फिलहाल, आप चाहें तो ओप्पो एफ7 के दोनों वेरिएंट को सस्ते में फ्लिपकार्ट और अमेज़न से खरीद सकते हैं। गौर करने वाली बात है कि Paytm पर दोनों ही वेरिएंट को पुरानी ही कीमत में बेचा जा रहा है। वैसे, 3,000 रुपये का कैशबैक ऑफर उपलब्ध है।


Oppo F7 के स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम Oppo F7 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.0 पर चलता है। स्मार्टफोन में 6.2 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) फुल स्क्रीन 2.0 डिस्प्ले है। स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। इसमें 64 बिट ऑक्टा-कोर चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। रैम में यूज़र के लिए पास दो विकल्प हैं- 4 जीबी या 6 जीबी।

Oppo F7 में एफ/1.8 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। वहीं, इसमें एफ/2.0 अपर्चर वाला 25 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह रियल-टाइम एचडीआर क्षमता के साथ आता है। कंपनी ने एआई ब्यूटी 2.0 ऐप के बारे में भी बताया है। बताया गया है कि यह 296 फेसियल रिकग्निशन प्वाइंट को स्कैन कर सकता है। ओप्पो ने बताया कि यह ऐप किसी भी शख्स की उम्र, लिंग और त्वचा के रंग की पहचान कर सकता है।

इनबिल्ट स्टोरेज के लिहाज से भी इस स्मार्टफोन के दो वेरिएंट हैं- 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज। ज़रूरत पड़ने पर दोनों ही वेरिएंट में 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। Oppo F7 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ, यूएसबी ओटीजी और जीपीएस/ए-जीपीएस शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर हैंडसेट का हिस्सा हैं। बैटरी 3400 एमएएच की है। डाइमेंशन 156x75.3x7.8 मिलीमीटर है और वज़न 158 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Very light
  • Good battery life
  • Speedy CPU
  • High-quality selfie camera
  • कमियां
  • No fast charging
  • UI feels clunky and dated
  • Lacks premium feel
डिस्प्ले6.23 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी60
फ्रंट कैमरा25-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3400 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »