Oppo F7 के स्पेसिफिकेशन लीक, 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होने का खुलासा

भारत में लॉन्च किए जाने से कुछ दिन पहले Oppo F7 के स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन सार्वजनिक हो गए हैं। बता दें कि ओप्पो के इस फोन को 26 मार्च को लॉन्च किया जाना है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 मार्च 2018 17:52 IST
ख़ास बातें
  • स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी60 चिपसेट होगा
  • हैंडसेट में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर है
  • Oppo F7 कलरओएस 5.0 पर चलेगा
भारत में लॉन्च किए जाने से कुछ दिन पहले Oppo F7 के स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन सार्वजनिक हो गए हैं। बता दें कि ओप्पो के इस फोन को 26 मार्च को लॉन्च किया जाना है। इससे पहले Oppo ने भी खुद ही पिछले हफ्ते अपने फोन के अहम स्पेसिफिकेशन और फीचर सार्वजनिक कर दिए थे। पता चला है कि यह हैंडसेट मीडियाटेक प्रोसेसर के साथ आएगा और इसमें सेल्फी के लिए कई एआई फीचर मौज़ूद होंगे। इसके अलावा ओप्पो एफ7 में iPhone X जैसा नॉच रहने की उम्मीद है और यह बेहद पतले बॉर्डर वाले डिस्प्ले से लैस होगा।

स्मार्टप्री की एक रिपोर्ट के मुताबिक, Oppo F7 के स्पेसिफिकेशन इसकी सेल से संबंधित प्रमोशन कागज़ात से लीक हुए हैं। ऐसा लगता है कि स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी60 चिपसेट होगा। ग्राफिक्स के लिए माली-जी72एमपी3 जीपीयू है और 6 जीबी रैम दिए जाएंगे। सेल्स पिच मैनुअल में यह भी लिखा है कि हैंडसेट में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर है जो ऑटोमैटिक स्कीन रिक्गनिशन फीचर से लैस है। कैमरा सेंसर एफ/2.0 अपर्चर वाला है। कैमरा 4के वीडियो रिकॉर्डिंग क्षमता से लैस है और डुअल टोन एलईडी फ्लैश के साथ आएगा। इसके अलावा बैटरी 3400 एमएएच की है। इसके बारे में एक चार्ज में 15 घंटे तक साथ देने का वादा किया गया है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो ऐसा लगता है कि Oppo F7 कलरओएस 5.0 पर चलेगा। यह फेस अनलॉक और स्क्रीन रिकॉर्डिंग से लैस होगा। फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से पर है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ और जीपीएस/ए-जीपीएस शामिल हैं। ये सारी जानकारियां स्मार्टप्री द्वारा दी गई हैं।

सेल के कागज़ात से यह भी पता चला है कि ओप्पो एफ7 में 6.2 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) सुपर फुल स्क्रीन पैनल होगा, वो भी 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला। फोन 25 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के साथ आएगा और इसमें एआई सेल्फी, एआई ब्यूटी और रियल टाइम एचडीआर जैसे फीचर होंगे। इसी तरह से फोन में कवर शॉट और एआर स्टीकर्स हैं। गौर करने वाली बात है कि इन फीचर की पुष्टि ओप्पो ने पिछले हफ्ते ही कर दी थी।

गौर करने वाली बात है कि Oppo F7 की कीमत और उपलब्धता के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। ऐसे में आधिकारिक लॉन्च का ही इंतज़ार करना होगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Very light
  • Good battery life
  • Speedy CPU
  • High-quality selfie camera
  • Bad
  • No fast charging
  • UI feels clunky and dated
  • Lacks premium feel
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.23 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी60

फ्रंट कैमरा

25-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, India, Mobiles, Oppo, Oppo F7

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ola की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Roadster X+ पर भारी डिस्काउंट, प्राइस में हुई 60,000 रुपये की कमी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ola की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Roadster X+ पर भारी डिस्काउंट, प्राइस में हुई 60,000 रुपये की कमी
  2. Motorola Edge 70 सीरीज में शामिल हो सकते हैं 3 नए Pro मॉडल्स
  3. ईरान और रूस में ड्रोन खरीदने के लिए हो रहा क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल
  4. WhatsApp, Telegram के बाद VPN पर वार, यूजर्स के लिए बढ़ी मुश्किलें!
  5. SIM Binding: खुशखबरी! सिम बाइंडिंग की डेडलाइन इस तारीख तक बढ़ी, अभी बिना सिम नहीं बंद होंगे WhatsApp, Telegram जैसे ऐप
  6. Xiaomi Mijia Garment Steamer 2 हुआ लॉन्च, जिद्दी सिलवटें निकालने का दावा, 6 आयरन मोड, जानें कीमत
  7. लंबे नाखून से फोन नहीं चलता? स्टूडेंट ने बनाई अनोखी नेल पॉलिश, ऐसे करेगी काम
  8. Infinix Note 60 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, रियर पैनल पर मिलेगा Active Matrix Display
  9. Airtel के ग्राहक 65 करोड़ के पार! बनी दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी
  10. सरकार के 16.68 लाख ईमेल Zoho क्लाउड पर शिफ्ट, 180 करोड़ आया खर्च!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.