• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Oppo F5 में है 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन

Oppo F5 में है 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन

ओप्पो एफ5 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। चीनी कंपनी के नए 'सेल्फी एक्सपर्ट' स्मार्टफोन को एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध कराया जाएगा लेकिन इसके बाद यह देशभर के रिटेल स्टोर पर भी मिलेगा। याद दिला दें कि, ओप्पो एफ5 को सबसे पहले पिछले महीने फिलीपींस में लॉन्च किया गया था।

Oppo F5 में है 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन
ख़ास बातें
  • ओप्पो एफ5 के 4 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 19,990 रुपये है
  • इस स्मार्टफोन में 20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है
  • 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,990 रुपये है
विज्ञापन
ओप्पो एफ5 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। चीनी कंपनी के नए 'सेल्फी एक्सपर्ट' स्मार्टफोन को एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध कराया जाएगा, लेकिन इसके बाद यह देशभर के रिटेल स्टोर पर भी मिलेगा। याद दिला दें कि , Oppo F5 को सबसे पहले पिछले महीने फिलीपींस में लॉन्च किया गया था। फोन की सबसे अहम ख़ासियत है इसमें दिया गया एआई क्षमता वाले ब्यूटिफिकेशन फ़ीचर और 20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा। इसके अलावा फोन में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला डिस्प्ले भी बड़ी ख़ासियत है। भारत में लॉन्च हुए स्पेसिफिकेशन में कोई फर्क नहीं है। ओप्पो एफ5 की भारत में कीमत, उपलब्धता, लॉन्च ऑफर, फ़ीचर और स्पेसिफिकेशन के बारे में और जानें।

ओप्पो एफ5 की भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर
भारत में ओप्पो एफ5 के 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 19,990 रुपये है। यह वेरिएंट गोल्ड और ब्लैक कलर में मिलेगा। 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को भी देश में रेड और ब्लैक कलर में लॉन्च किया गया है और इसकी कीमत 24,990 रुपये है। ओप्पो एफ5 के लिए गुरुवार से प्री-बुकिंग शुरू होगी और पहली सेल 9 नवंबर को होगी। इसके बाद स्मार्टफोन को फिजिकल रिटेल स्टोर पर भी उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी ने खुलासा किया कि 6 जीबी रैम वेरिएंट की बिक्री दिसंबर से शुरू होगी।
 
oppo f5 selfie

ओप्पो एफ5 स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर
जैसा कि हमने बताया कि ओप्पो एफ5 की अहम ख़ासियत है इसके फ्रंट कैमरे के लिए दिया गया एआई क्षमता वाली ब्यूटिफिकेशन तकनीक। फोन में एक आइरिस टूल हहै जिससे तस्वीरों में आंखें ज़्यादा चमकदार दिखती हैं। इसके अलावा बोकेह इफेक्ट भी मिलता है। बात करें ओप्पो एफ5 के स्पेसिफिकेशन की तो डुअल सिम (नैनो) स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.1 नूगा आधारित कलरओएस 3.2 पर चलता है। और इसमें एक मीडियाटेक एमटी6737टी ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। फोन में 4  जीबी या 6 जीबी रैम विकल्प मिलेगा। इसमें एक 6 इंच फुल एचडी+ (1080x2160 पिक्सल्स) एलटीपीएस 'फुल स्क्रीन' डिस्प्ले होगा। स्मार्टफोन में अपर्चर एफ/2.0 के साथ 20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है जबकि रियर पर डुअल एलईडी फ्लैश व अपर्चर एफ/1.8 के साथ 16 मेगापिक्सल कैमरा होगा।
 
oppo f5

ओप्पो एफ5 को 32 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज के दो वेरिएंट में लॉन्च कराया जाएगा। दोनों की स्टोररेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जाना संभव है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ 4.2, डुअल बैंड वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, जीपीएस/ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी (ओटीजी के साथ) और एक 3.5 एमएम ऑडियो जैक मिलने की उम्मीद है। सेंसर की बात करें तो फोन में एक्सीलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं। ओप्पो एफ5 का वज़न 152 ग्राम और डाइमेंशन 156.5x76x7.5 मिलीमीटर है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Large, high quality screen
  • Good battery life
  • Good front and rear camera quality
  • कमियां
  • Face recognition is gimmicky
डिस्प्ले6.00 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी23
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3200 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  4. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  5. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  6. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  7. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  8. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  9. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  10. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »