Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग

भारत में Oppo F35 5G सीरीज को पांच अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। इन स्मार्टफोन्स में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स मिलेंगे। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर इन स्मार्टफोन्स के लिए एक माइक्रोसाइट लाइव हो गई है

Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग

Photo Credit: Oppo

इन स्मार्टफोन्स के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा होगा

ख़ास बातें
  • भारत में Oppo F35 5G सीरीज को पांच अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा
  • इन स्मार्टफोन्स में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा
  • इन स्मार्टफोन्स में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े फीचर्स मिलेंगे
विज्ञापन

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Oppo के दो स्मार्टफोन्स को जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने Oppo F35 5G और Oppo F35 Pro 5G के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी दी है। इन स्मार्टफोन्स की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। 

Google Play Console पर सपोर्टेड डिवाइसेज को Oppo F35 5G और  Oppo F35 Pro 5G की लिस्टिंग के साथ अपडेट किया गया है। इन स्मार्टफोन्स के मॉडल नंबर क्रमशः CPH2931 और CPH2829 हैं। बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर भी इन स्मार्टफोन्स की समान मॉडल नंबर्स के साथ लिस्टिंग हुई है। Oppo F35 Pro 5G में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7360 हो सकता है। इसमें Android 17 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम है। इस स्मार्टफोन को सिंगल-कोर टेस्ट में 850 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 2.971 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है। 

Oppo F35 5G में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek MT6835 मिल सकता है। इस स्मार्टफोन में Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम है। Oppo F35 5G को सिंगल-कोर टेस्ट में 696 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 1,973 प्वाइंट्स मिले हैं। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर इन स्मार्टफोन्स के लिए एक माइक्रोसाइट लाइव हो गई है। Oppo F35 5G में डुअल रियर कैमरा यूनिट 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा होगा। Oppo F35 Pro 5G में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा होगा। यह स्मार्टफोन 4K तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकेगा। इन दोनों स्मार्टफोन्स के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। 

भारत में Oppo F35 5G सीरीज को पांच अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। इन स्मार्टफोन्स में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स मिलेंगे। इस सीरीज के बेस मॉडल के लिए कलर्स के विकल्पों में व्हाइट और Oppo F35 Pro 5G के लिए ऑरेंज कलर शामिल होगा। इन स्मार्टफोन्स का अलग डिजाइन है। Oppo F35 5G में हॉरिजॉन्टल पिल-शेप वाला कैमरा मॉड्यूल है। इसमें डुअल कैमरा और LED फ्लैश दिया गया है। Oppo F35 Pro 5G में फ्लैट पैनल के साथ रेक्टैंगुलर कैमरा यूनिट दी गई है। इन दोनों स्मार्टफोन्स में दायीं साइड पर पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल हैं। इन स्मार्टफोन्स में थर्मल मैनेजमेंट के लिए वेपर चैंबर कूलिंग सॉल्यूशन दिया जा सकता है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »