भारत में Oppo F35 5G सीरीज को पांच अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। इन स्मार्टफोन्स में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स मिलेंगे। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर इन स्मार्टफोन्स के लिए एक माइक्रोसाइट लाइव हो गई है
Photo Credit: Oppo
इन स्मार्टफोन्स के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा होगा
बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Oppo के दो स्मार्टफोन्स को जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने Oppo F35 5G और Oppo F35 Pro 5G के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी दी है। इन स्मार्टफोन्स की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।
Google Play Console पर सपोर्टेड डिवाइसेज को Oppo F35 5G और Oppo F35 Pro 5G की लिस्टिंग के साथ अपडेट किया गया है। इन स्मार्टफोन्स के मॉडल नंबर क्रमशः CPH2931 और CPH2829 हैं। बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर भी इन स्मार्टफोन्स की समान मॉडल नंबर्स के साथ लिस्टिंग हुई है। Oppo F35 Pro 5G में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7360 हो सकता है। इसमें Android 17 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम है। इस स्मार्टफोन को सिंगल-कोर टेस्ट में 850 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 2.971 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है।
Oppo F35 5G में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek MT6835 मिल सकता है। इस स्मार्टफोन में Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम है। Oppo F35 5G को सिंगल-कोर टेस्ट में 696 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 1,973 प्वाइंट्स मिले हैं। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर इन स्मार्टफोन्स के लिए एक माइक्रोसाइट लाइव हो गई है। Oppo F35 5G में डुअल रियर कैमरा यूनिट 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा होगा। Oppo F35 Pro 5G में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा होगा। यह स्मार्टफोन 4K तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकेगा। इन दोनों स्मार्टफोन्स के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा।
भारत में Oppo F35 5G सीरीज को पांच अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। इन स्मार्टफोन्स में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स मिलेंगे। इस सीरीज के बेस मॉडल के लिए कलर्स के विकल्पों में व्हाइट और Oppo F35 Pro 5G के लिए ऑरेंज कलर शामिल होगा। इन स्मार्टफोन्स का अलग डिजाइन है। Oppo F35 5G में हॉरिजॉन्टल पिल-शेप वाला कैमरा मॉड्यूल है। इसमें डुअल कैमरा और LED फ्लैश दिया गया है। Oppo F35 Pro 5G में फ्लैट पैनल के साथ रेक्टैंगुलर कैमरा यूनिट दी गई है। इन दोनों स्मार्टफोन्स में दायीं साइड पर पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल हैं। इन स्मार्टफोन्स में थर्मल मैनेजमेंट के लिए वेपर चैंबर कूलिंग सॉल्यूशन दिया जा सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999