Oppo F31 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, कंपनी ने बताया ड्यूरेबिलिटी में चैम्पियन

इस सीरीज के तीनों स्मार्टफोन्स में 50 मेगापिक्सल का रियर मेन कैमरा हो सकता है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 8 सितंबर 2025 15:31 IST
ख़ास बातें
  • इस सीरीज में Oppo F31 5G, F31 Pro 5G और F31 Pro+ 5G शामिल हो सकते हैं
  • कंपनी ने इन स्मार्टफोन्स को 'ड्यूरेबल चैम्पियन' बताया है
  • यह इस वर्ष मार्च में पेश की गई Oppo F29 सीरीज की जगह लेगी

इस सीरीज के तीनों स्मार्टफोन्स में 50 मेगापिक्सल का रियर प्राइमरी कैमरा हो सकता है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo की F31 सीरीज को अगले सप्ताह भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज में Oppo F31 5G, Oppo F31 Pro 5G और Oppo F31 Pro+ 5G शामिल हो सकते हैं। Oppo की नई स्मार्टफोन सीरीज के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। कंपनी ने मार्केटिंग मैटीरियल में इन स्मार्टफोन्स को 'ड्यूरेबल चैम्पियन' बताया है, जिससे इस स्मार्टफोन सीरीज में ड्यूरेबिलिटी पर अधिक जोर होने का संकेत मिल रहा है। 

Oppo ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में भारत में Oppo F31 सीरीज को 15 सितंबर को लॉन्च करने की जानकारी दी है। यह इस वर्ष मार्च में पेश की गई Oppo F29 सीरीज की जगह लेगी। ये स्मार्टफोन्स मिड-रेंज में हो सकते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, इस सीरीज के बेस मॉडल का प्राइस 20,000 रुपये से कम हो सकता है। यह Oppo F29 से कम प्राइस होगा। Oppo F29 के 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 23,999 रुपये का था। आगामी स्मार्टफोन सीरीज के Oppo F31 Pro 5G और Oppo F31 Pro+ 5G का प्राइस क्रमशः 30,000 रुपये और 35,000 रुपये से कम हो सकता है। 

Oppo F31 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस (अनुमानित)

इस सीरीज के तीनों स्मार्टफोन्स में 50 मेगापिक्सल का रियर प्राइमरी कैमरा हो सकता है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया जा सकता है। इन स्मार्टफोन्स के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। Oppo F31 5G के रियर में स्क्विसर्कल कैमरा मॉड्यूल दिया जा सकता है। इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल Oppo F31 5G में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7300 और Oppo F31 Pro+ 5G में Snapdragon 7 Gen 3 हो सकता है। इस स्मार्टफोन सीरीज के Oppo F31 Pro 5G में MediaTek Dimensity 7300 मिल सकता है। 

Oppo F31 Pro+ में सर्कुलर रियर कैमरा मॉड्यूल मिल सकता है। इस सीरीज के स्मार्टफोन्स में 7,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है। इन स्मार्टफोन्स में 80 W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट हो सकता है। हाल ही में Oppo के Oppo K13 Turbo और K13 Turbo Pro को देश में लॉन्च किया गया था। इन स्मार्टफोन्स में बिल्ट-इन सेंट्रीफ्युगल कूलिंग फैन दिया गया है। इससे स्मार्टफोन का अधिक इस्तेमाल  हीट को कम रखने में सहायता मिलती है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  4. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  5. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  6. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  8. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  4. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  9. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  10. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.