Vivo T4 5G vs Oppo F29 5G: Rs 25000 से कम में कौन सा फोन है ज्यादा दमदार?

दोनों ही फोन में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है

Vivo T4 5G vs Oppo F29 5G: Rs 25000 से कम में कौन सा फोन है ज्यादा दमदार?

दोनों ही फोन मिडरेंज मेें आकर्षक फीचर्स के साथ आते हैं।

ख़ास बातें
  • दोनों ही फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है।
  • दोनों ही फोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है।
  • दोनों ही फोन में 50MP का रियर मेन कैमरा दिया गया है।
विज्ञापन
Vivo T4 5G को कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किया है। मिडरेंज सेग्मेंट में यह फोन नया कंपिटिशन लेकर आया है। लेकिन इसी प्राइस सेग्मेंट में एक और फोन है जिसकी तुलना नए वीवो टी4 5जी के साथ की जा रही है। यह फोन मिडरेंज में आकर्षक फीचर्स ऑफर करता है। दोनों ही फोन Rs 25000 में यूजर्स के लिए काफी कुछ खास लेकर आते हैं। ऐसे में दोनों में से किसी एक को चुनना हो तो मुश्किल हो सकती है। इसलिए हम आपको दोनों ही स्मार्टफोन्स के फुल स्पेसिफिकेशंस को लेकर इनकी तुलना करके बता रहे हैं। 
 

Vivo T4 5G vs Oppo F29 5G

Design 
Vivo T4 5G को कंपनी ने IP65 रेटिंग के साथ MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन दिया है। यह फोन 7.9mm स्लिम प्रोफाइल में डिजाइन किया गया है। 

Oppo F29 5G में कंपनी ने IP66, IP68 और IP69 की ट्रिपल रेटिंग दी है। साथ ही मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन भी मिल जाता है। यहां पर ओप्पो का फोन ज्यादा मजबूती पेश करता दिखता है। 

Display   
Vivo T4 में 6.77-इंच का क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट और 5000nits की पीक ब्राइटनेस मिलती है। 

वहीं, Oppo F29 फोन में 6.7-इंच का AMOLED पैनल मिलता है जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट है और 1200nits की पीक ब्राइटनेस मिलती है। 

यहां पर वीवो का फोन ज्यादा चमकदार डिस्प्ले लेकर आता है। जबकि ओप्पो का फोन ड्यूरेबिलिटी रेटिंग्स में थोड़ा हावी नजर आता है। 

Processor
Vivo T4 5G में Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट दिया गया है। जिसके साथ में कंपनी ने 12GB RAM की पेअरिंग की है। जबकि Oppo F29 5G में Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट दिया गया है। यहां पर वीवो का फोन परफॉर्मेंस के मामले में थोड़ा बेहतर साबित होता है। 

Battery 
Vivo T4 5G में 7300mAh बैटरी दी गई है जिसके साथ में कंपनी ने 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया है। 

Oppo F29 5G में 5000mAh बैटरी दी गई है जिसके साथ में कंपनी ने 45W SUPERVOOC चार्जिंग का सपोर्ट दिया है। बैटरी, फास्ट चार्जिंग के मामले में भी Vivo का फोन यहां आगे निकल जाता है। 

Camera 
दोनों ही फोन में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है और साथ में 2MP का सेकंडरी सेंसर दिया है। 

Vivo ने यहां 32MP का सेल्फी कैमरा दिया है जबकि Oppo का फोन 16MP फ्रंट कैमरा से लैस होकर आता है। 

Price 
Vivo T4 5G की भारत में कीमत Rs 21,999 से शुरू होती है जिसमें इसका 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट आता है। वहीं, Oppo F29 5G की कीमत Rs 23,999 से शुरू होती है जिसमें इसका भी 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट आता है। 

Vivo T4 5G यहां थोड़े कम दाम में ज्यादा पावरफुल स्मार्टफोन बनकर आता है। Vivo T4 5G में ज्यादा बैटरी कैपिसिटी, बेहतर प्रोसेसर, और ज्यादा क्षमता वाला सेल्फी कैमरा मिल जाता है। वहीं, Oppo का फोन उन यूजर्स को लुभा सकता है जो एक मजबूत डिवाइस चाहते हैं, साथ में देखने में भी फोन स्टाइलिश लगे। 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Slim and stylish IP65-rated design
  • Bright quad-curved display
  • HDR10 streaming support
  • Good for gaming
  • Good video recording
  • Excellent battery
  • Fast charging
  • कमियां
  • Only one rear facing camera
  • Single speaker produces tinny sound
डिस्प्ले6.77 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 3
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता7300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन1080x2392 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 50MP कैमरा वाले Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition की सेल आज से, मिल रहा डिस्काउंट अलग से
  2. 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy M47 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. UPI में आने वाला है AI का बड़ा अपग्रेड, वॉयस से होगा पेमेंट, फ्रॉड पर भी लगेगी लगाम!
  4. स्मार्टफोन के बाद अब टैबलेट पर मैमोरी शॉर्टेज की मार! Redmi ने बढ़ाए Pad 2 के दाम
  5. अब रोबोट वैक्यूम खुद भी करेगा अपनी सफाई! LG ने लॉन्च किया दुनिया का पहला Dual Steam मॉडल
  6. मानसून की शुरुआत, बारिश के मौसम में ऐसे रखें अपने AC का ख्याल, बिजली का बिल आएगा कम
  7. 50MP कैमरा वाला Samsung फ्लिप फोन मिल रहा 10 हजार रुपये सस्ता, देखें पूरी डील
  8. Vivo X Fold 6 vs Google Pixel 10 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 7: जानें कौन सा फोल्डेबल है बेस्ट?
  9. Vivo X500e में नए डिजाइन के साथ मिल सकता है Snapdragon 8 सीरीज का चिपसेट
  10. Vi लाई 202 रुपये में 5GB डेटा, फ्री Jiohotstar, SonyLiv समेत 17 OTT का भरपूर मनोरंजन! Jio, Airtel को कड़ी टक्कर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »