Oppo F31 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी

इस स्मार्टफोन सीरीज में Oppo F31, F31 Pro और Oppo F31 Pro+ शामिल हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स में 7,000mAh की बैटरी दी जा सकती है

Oppo F31 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी

इन स्मार्टफोन्स के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है

ख़ास बातें
  • इस सीरीज में Oppo F31, F31 Pro और Oppo F31 Pro+ शामिल हो सकते हैं
  • Oppo F31 Pro+ में सर्कुलर रियर कैमरा मॉड्यूल हो सकता है
  • इस सीरीज के स्मार्टफोन्स में 7,000 mAh की बैटरी हो सकती है
विज्ञापन

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo की नई स्मार्टफोन सीरीज जल्द भारत में लॉन्च की जा सकती है। Oppo F31 सीरीज के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इसमें Oppo F31, F31 Pro और Oppo F31 Pro+ शामिल हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स में 7,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। 

टिप्सटर Yogesh Brar (@heyitsyogesh) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया है कि इस स्मार्टफोन सीरीज के बेस वेरिएंट का प्राइस 20,000 रुपये से कम हो सकता है और Oppo F31 Pro और F31 Pro+ के प्राइसेज क्रमशः 30,000 रुपये से कम और 35,000 रुपये से कम हो सकते हैं। इस टिप्सटर ने Oppo F31 सीरीज की इमेजेज को भी लीक किया है। इन इमेजेज में Oppo F31 में स्क्विसर्कल शेप वाला रियर कैमरा मॉड्यूल दिख रहा है। इस स्मार्टफोन को ग्रे और गोल्ड कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। 

इस स्मार्टफोन सीरीज के Oppo F31 Pro+ में सर्कुलर रियर कैमरा मॉड्यूल हो सकता है। इस स्मार्टफोन को व्हाइट, ब्लू और पिंक कलर्स में लाया जा सकता है। इस सीरीज के स्मार्टफोन्स में 7,000 mAh की बैटरी हो सकती है। इन स्मार्टफोन्स में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया जा सकता है। इस टिप्सटर ने कहा है कि इन स्मार्टफोन्स के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि ये फीचर्स इस सीरीज के तीनों स्मार्टफोन्स में समान होंगे या नहीं। 

Oppo F31 Pro+ में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7 Gen 3 का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन सीरीज के F31 Pro में MediaTek Dimensity 7300 दिया जा सकता है। इन स्मार्टफोन्स में 80 W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट हो सकता है। हाल ही में Oppo के K13 Turbo Pro की भारत में बिक्री शुरू की गई थी। यह स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड ColorOS 15.0.2 पर चलता है। इसे Oppo K13 Turbo के साथ लॉन्च किया गया था। इन स्मार्टफोन्स में बिल्ट-इन सेंट्रीफ्युगल कूलिंग फैन दिया गया है। यह फैन इन स्मार्टफोन्स में एक्टिव कूलिंग सिस्टम का हिस्सा है। इससे अधिक इस्तेमाल होने पर हीट को कम रखने में सहायता मिलती है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »