Oppo के दो फोन हो गए सस्‍ते! F27 और F27 Pro+ 5G पर आया बंपर ऑफर, जानें डिटेल

OPPO F27 Series : कंपनी ने इन स्‍मार्टफोन्‍स पर नए ऑफर्स की पेशकश की है। इन्‍हें 10 फीसदी के इंस्‍टेंट डिस्‍काउंट पर लिया जा सकता है। नो-कॉस्‍ट ईएमआई का भी ऑप्‍शन है।

Oppo के दो फोन हो गए सस्‍ते! F27 और F27 Pro+ 5G पर आया बंपर ऑफर, जानें डिटेल

Oppo F27 Pro+ 5G में 6.7 इंच का 3D कर्व्‍ड एमोलेड डिस्‍प्‍ले दिया गया है। यह फुल एचडी प्‍लस रेजॉलूशन ऑफर करता है।

ख़ास बातें
  • OPPO F27 सीरीज पर मिल रहा डिस्‍काउंट
  • बैंक कार्ड्स पर 10 फीसदी का इंस्‍टेंट डिस्‍कांट
  • नो-कॉस्‍ट ईएमआई की भी सुविधा मिल रही
विज्ञापन
OPPO F27 Series Discount : OPPO F27 सीरीज को कुछ वक्‍त पहले लॉन्‍च किया गया था। कंपनी ने OPPO F27 और OPPO F27 Pro+ 5G को लॉन्‍च किया था। दोनों ही फोन्‍स स्‍टाइल और ड्यूरैबिलिटी पर फोकस करते हैं। F27 Pro+ 5G भारत में लॉन्‍च पहला फोन है, जिसे IP66, IP68 और IP69 रेटिंग मिली है। यानी यह पानी-धूल आदि से होने वाले नुकसान से बचा रह सकता है। कंपनी ने इन स्‍मार्टफोन्‍स पर नए ऑफर्स की पेशकश की है। इन्‍हें 10 फीसदी के इंस्‍टेंट डिस्‍काउंट पर लिया जा सकता है। नो-कॉस्‍ट ईएमआई का भी ऑप्‍शन कंपनी दे रही है। 
 

OPPO F27, OPPO F27 Pro+ 5G Special Offers, discounts 

ओपो ने बताया है कि जो यूजर्स 1 से 15 सितंबर के बीच डिवाइस खरीदेंगे, उन्‍हें 180 दिनों के अंदर एक्‍सीडेंटल डैमेज होने की कंडीशन में वन-टाइम स्‍क्रीन रिप्‍लेसमेंट की सुविधा दी जाएगी। 6 महीनों के लिए यह फोन नो-कॉस्‍ट EMI पर लिया जा सकता है। 8 महीनों के लिए कंस्‍यूमर लोन की सुविधा दी जा रही है। HDFC और SBI क्रेडिट कार्ड व डेबिट कार्ड से फोन की खरीदारी पर 10 फीसदी इंस्‍टेंट कैशबैक दिया जाएगा। 
 

OPPO F27, OPPO F27 Pro+ 5G Price in india 

OPPO F27 5G की कीमत 8GB+128GB मॉडल के लिए 22,999 रुपये है। इसका 8GB+256GB मॉडल 24,999 रुपये का है। फोन को अंबर ऑरेंज और एमरल्‍ड ग्रीन कलर्स में लिया जा सकता है।   
OPPO F27 Pro+ 5G के दाम 8GB+128GB मॉडल के लिए 27,999 रुपये हैं। यह 8GB+256GB मॉडल में 29,999 रुपये में लिया जा सकता है। 
 

Oppo F27 Pro+ 5G Specifications, features 

Oppo F27 Pro+ 5G में 6.7 इंच का 3D कर्व्‍ड एमोलेड डिस्‍प्‍ले दिया गया है। यह फुल एचडी प्‍लस रेजॉलूशन ऑफर करता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और टच सैंपलिंग रेट 240Hz है। फोन के डिस्‍प्‍ले की पीक ब्राइटनैस 950 निट्स तक है और डिस्‍प्‍ले पर गोरिल्‍ला ग्‍लास विक्‍टस 2 का प्रोटेक्‍शन है। F27 Pro+ 5G में मीडियाटेक का डाइमे‍ंसिटी 7050 प्रोसेसर लगाया गया है। यह एंड्रॉयड 14 ओएस पर चलता है, जिस पर ColorOS 14 की लेयर है। ओपो F27 Pro+ 5G में डुअल रियर कैमरा सिस्‍टम है। मेन सेंसर 64MP का है। उसके साथ 2MP का डेप्‍थ सेंसर दिया गया है। फ्रंट में 8 मेगापिक्‍सल का कैमरा मिलता है। Oppo F27 Pro+ 5G में 5000mAh की बैटरी है। यह 67W की SUPERVOOC फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 



Oppo F27 Specifications, features
Oppo F27 5G में 6.67 इंच FHD+ AMOLED डिस्‍प्‍ले दिया गया है। डिस्‍प्‍ले में 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट मिलता है। इसकी पीक ब्राइटनैस 2100 निट्स है। Oppo F27 5G में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर दिया गया है। साथ में 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी स्‍टोरेज है। यह लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 14 पर चलता है, जिस पर कलर ओएस 14 की लेयर है।  Oppo F27 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। यह 45 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Oppo F27 5G में 50 एमपी का प्राइमरी कैमरा है। उसके साथ 2 एमपी का पोर्ट्रेट सेंसर इस फोन में है। वीडियो कॉल और सेल्‍फी के लिए 32 एमपी का फ्रंट कैमरा डिवाइस में दिया गया है। 

 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 6300
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  2. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  3. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  4. Redmi Note 17 Pro 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार के बजट में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  6. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  7. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  8. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  9. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  10. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  11. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  12. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  2. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  3. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  4. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  5. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  6. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  7. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  9. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  10. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »