Oppo A8 और Oppo F15s अगले महीने हो सकते हैं भारत में लॉन्च, कीमत हुई लीक

Oppo A8 और Oppo F15s को अगले महीने मार्च में लॉन्च किया जा सकता है। ओप्पो ए8 को इससे पहले चीन में लॉन्च किया जा चुका है। ओप्पो एफ15एस को कंपनी भारत में मौजूदा एफ15 के टोन डाउन वर्ज़न के तौर पर लॉन्च कर सकती है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 5 फरवरी 2020 12:59 IST
ख़ास बातें
  • Oppo A8 को भारत में 12,000 रुपये में लॉन्च किया जा सकता है
  • इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और ऑक्टा-कोर प्रोसेसर होगा
  • ओप्पो एफ15एस भारत में मौजूदा एफ15 का टोन-डाउन वर्ज़न होगा

Oppo A8 की भारत में कीमत 12,000 रुपये हो सकती है

Oppo भारत में इस साल मार्च में दो स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इनमें से पहला फोन Oppo F15s होगा और दूसरा फोन Oppo A8 हो सकता है। ओप्पो एफ15एस भारत में पहले से मौजूद ओप्पो एफ15 का टोन डाउन वर्ज़न होगा। वहीं, दूसरी ओर ओप्पो ए8 मौजूदा ओप्पो ए7 का अपग्रेड होगा। दोनों फोन मार्च में लॉन्च हो सकते हैं। इनमें से ओप्पो ए8 को कंपनी दिसंबर 2019 में चीन में लॉन्च कर चुकी है और अब इस फोन की भारतीय कीमत भी लीक हो चुकी है।

91Mobiles की रिपोर्ट को सच माना जाए तो Oppo A8 फोन को भारत में फरवरी के आखिर या मार्च की शुरुआत में लॉन्च किया जाएगा। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि ओप्पो ए8 की भारत में कीमत 12,000 रुपये होगी। फोन की स्पेसिफिकेशन चीन वाले वेरिएंट की तरह होगी।

चीन में  Oppo A8 को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 6.5-इंच की एचडी+ वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिस्प्ले, रियर फिंगरप्रिंट सेंसर, ऑक्टा-कोर प्रोसेरर और 4,230 एमएएच क्षमता की बैटरी आदि फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है। बता दें कि इस फोन को चीन में CNY 1,199 (लगभग 12,000 रुपये) में लॉन्च किया गया था। यह कीमत इसके 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की है। इस फोन को चीन में अज़ूरे और ब्लैक रंग में लॉन्च किया गया है।

इसी पब्लिकेशन की रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि कंपनी Oppo F15 के टोन डाउन वर्ज़न पर भी काम कर रही है। इसे 's' मॉनिकर के तहत लॉन्च किया जाएगा। इसका मतलब है कि इस सीरीज का अगला फोन Oppo F15s होगा। फिलहाल ओप्पो एफ15एस के फीचर्स या स्पेसिफिकेशन को लेकर किसी प्रकार की जानकारी उपलब्ध नहीं है। हालांकि रिपोर्ट इसके मार्च में लॉन्च होने का दावा कर रही है। यह भी बताया गया है कि कंपनी इस फोन को रेडमी नोट 8 और रियलमी 5 को टक्कर देने के लिए लॉन्च कर सकती है। इससे हम यह अंदाजा लगा सकते हैं कि कंपनी इस फोन को लोअर मिड-रेंज सेगमेंट में लॉन्च कर सकती है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4230 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  2. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  3. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  4. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  5. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  6. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  7. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  9. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  10. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.