Oppo F15 आज से सेल के लिए होगा उपलब्ध, ये है कीमत और स्पेसिफिकेशन

Oppo F15 में 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी गई है। यह फोन आज से अमेज़न, फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन रीटेल स्टोर्स के जरिए खरीदा जा सकता है।

Oppo F15 आज से सेल के लिए होगा उपलब्ध, ये है कीमत और स्पेसिफिकेशन

Oppo F15 की भारत में कीमत 19,990 रुपये है

ख़ास बातें
  • Oppo F15 के बैक में चार कैमरों का सेटअप दिया गया है
  • इस फोन को अमेज़न, फ्लिपकार्ट समेत घरेलू रीटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है
  • ओप्पो एफ15 में 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज शामिल है
विज्ञापन
Oppo F15 आज से खरीद के लिए उपलब्ध होने जा रहा है। फोन की सेल अमेज़न, फ्लिपकार्ट और घरेलू ऑफलाइन रीटेलर्स पर होगी। ओप्पो एफ15 पिछले हफ्ते भारत में लॉन्च किया गया था। भारत में यह फोन रियलमी एक्स2 और वीवो एस1 प्रो जैसे स्मार्टफोन से टक्कर लेगा। इस स्मार्टफोन की ख़ासियत इसमें शामिल 20:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली एमोलेड डिस्प्ले और चार बैक कैमरों का सेटअप है। Oppo F15 में गेम बूस्ट 2.0, गेमिंग वॉइस चेंजर और इन-गेम नोइस केंसलिंग जैसे कुछ गेमिंग फीचर्स भी शामिल किए गए हैं। इसके अलावा यह फोन आखों की सुरक्षा के सर्टिफिकेशन TÜV Rheinland के साथ आता है और साथ ही इसमें डीसी स्क्रीन डिमिंग 2.0 टेक्नोलॉजी भी शामिल है।

Oppo F15 price in India, sale offers

ओप्पो एफ15 की भारत में कीमत 19,990 रुपये है। इस कीमत में आपको 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलेगी। फोन को लाइटनिंग ब्लैक और यूनिकॉर्न व्हाइट रंग के विकल्प के साथ लॉन्च किया गया है। फोन को आज से अमेज़न, फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन रीटेल स्टोर्स के जरिए खरीदा जा सकता है।

सेल ऑफर्स की बात करें तो Oppo F15 के साथ कंपनी एक बार की मुफ्त स्क्रीन रिप्लेसमेंट सुविधा दे रही है। यह ऑफर केवल 26 जनवरी से पहले फोन को खरीदने पर मिलेगी। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और येस बैंक ग्राहक ऑफलाइन रीटेल स्टोर्स से इस फोन को खरीदने पर 5 प्रतिशत का कैशबैक भी पा सकते हैं।

ग्राहकों को बजाज फिनसर्व के साथ ज़ीरो डाउनपेमेंट विकल्प भी मिलेगा। इसका मतलब है कि ग्राहक बिना एक पैसा दिए इस फोन की पूरी कीमत को किस्त में बदल सकते हैं। इसके अलावा फोन खरीदने वाले जियो यूज़र्स को 100 प्रतिशत अतिरिक्त डेटा का फायदा भी मिलेगा।

Oppo F15 specifications, features

डुअल-सिम Oppo F15 एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित ColorOS 6.1.2 पर चलता है। इसमें 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। स्मार्टफोन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट 3.0 दिया गया है। इसके बारे में 0.32 सेकेंड में फोन को अनलॉक करने का दावा किया गया है।

(पढ़े: Flipkart Grand Gadgets Days 2020: कम कीमत में खरीदें लैपटॉप, हैडफोन, स्मार्टवॉच समेत ये गैज़ेट)

Oppo के इस फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी70 (MT6771V) प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए Mali G72 MP3 जीपीयू दिया गया है। जुगलबंदी के लिए 8 जीबी रैम मौज़ूद हैं। Oppo के इस फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा।

Oppo F15 Camera Features

स्मार्टफोन चार रियर कैमरों से लैस है। पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसका अपर्चर एफ /1.79 है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। यह अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। इसके अलावा 2 मेगापिक्सल के दो और सेंसर्स मौज़ूद हैं। एक पोर्ट्रेट शॉट के लिए है और दूसरा मोनोक्रोम शॉट के लिए। Oppo F15 में सेल्फी के दीवानों के लिए 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। फोन एआई वीडियो ब्यूटिफिकेशन, जेंडर और एज डिटेक्शन जैसे फीचर से लैस है। फोन नाइट पोर्ट्रेट मोड और बोकेह मोड के साथ आता है। इन फीचर्स के लिए 2 मेगापिक्सल के दोनों सेंसर्स इस्तेमाल होते हैं।

कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर, पैडोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। Oppo F15 की बैटरी 4,000 एमएएच की है। यह VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 160.2x73.3x7.9 मिलीमीटर है और वज़न 172 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Relatively slim and light
  • Lean software
  • Good battery life
  • Vivid display
  • कमियां
  • Underwhelming performance for the price
  • Average camera quality
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी70
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  2. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  8. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  11. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  2. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  5. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  6. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  7. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  8. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  9. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  10. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »